[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information IBPS Clerk Exam में English बनी टेंशन, रोज 20 मिनट का ये मंत्र दिलाएगा सफलता

IBPS Clerk Exam में English बनी टेंशन, रोज 20 मिनट का ये मंत्र दिलाएगा सफलता

0
IBPS Clerk Exam में English बनी टेंशन, रोज 20 मिनट का ये मंत्र दिलाएगा सफलता
परीक्षा की तैयारी करती स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC- फ्रीपिक) AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025)

IBPS Clerk Exam Preparation Strategy: IBPS की ओर से आज यानी कि 21 अगस्त 2025 को क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. प्रीलिम्स परीक्षा में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया. ऐसे में अभ्यर्थी इसकी तैयारी में जुटे हैं. एक्सपर्ट की मानें तो क्लर्क परीक्षा में अंग्रेजी का बहुत बड़ा रोल रहता है. ऐसे में अगर अंग्रेजी में परफेक्ट स्कोर किया जाए तो बहुत हद तक संभव है कि परीक्षा पास की जा सकती है.

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा (IBPS Clerk Exam) करीब है. अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है अंग्रेजी लैंग्वेज सेक्शन (English language section). कुल 100 अंकों में से 30 अंक इस खंड से आते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि अगर अंग्रेजी में अच्छा score किया जाए तो चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है. 

IBPS Clerk Exam Pattern 2025: देखें एग्जाम पैर्टन 

IBPS क्लर्क परीक्षा अंग्रेजी में कुल 30 सवाल पूछे जाते हैं. वहीं इस परीक्षा के लिए 20 मिनट का समय दिया जाता है. ध्यान रहे क्लर्क परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है. ऐसे में कम समय में ज्यादा से ज्यादा स्कोर करना होता है. 

IBPS Clerk Syllabus 2025: इन टॉपिक्स से पूछे जाते हैं सवाल 

  • Reading Comprehension (5–7 प्रश्न)
  • Error Detection & Sentence Improvement (4–5 प्रश्न)
  • Cloze Test / Fill in the Blanks (Single या Double filler) (4–5 प्रश्न)
  • Para Jumbles / Match the Following (4–5 प्रश्न)
  • Vocabulary & Word Usage (4–5 प्रश्न)

IBPS Clerk Exam Preparation Strategy: क्या है एक्सपर्ट का कहना?

पटना स्थित एक निजी कोचिंग और डी वाई पाटिल स्कूल के शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव (पीजीटी, अंंग्रेजी) ने बताया कि IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी पेपर का खास महत्व होता है. इस लिहाज से इसमें स्कोर करना भी बहुत जरूरी है. उन्होंने IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए प्रभात खबर के माध्यम से कुछ विशेष टिप्स दिए. 

How To Score Perfect: स्कोर बढ़ाने की स्ट्रैटजी 

आसान सवालों से शुरुआत करें जैसे कि सबसे पहले Cloze Test, Fill in the Blanks और Error Spotting attempt करें क्योंकि ये कम समय में बन जाते हैं. उसके बाद RC और Para Jumbles solve करें. 

Negative Marking Do’s and Don’t: नेगेटिव मार्किंग से बचने के तरीके

नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए केवल वही सवाल चुनें, जिसका जवाब देने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हों और कंफर्म हों. अगर किसी सवाल को 100 प्रतिशत या कम-से-कम 80 प्रतिशत कंफर्म हों तब जाकर उस सवाल को बनाएं. ब्लाइंड गेस करने से बचें. 

Eliminiation Method: एलिमिनेशन का करें इस्तेमाल 

अगर आपको किसी सवाल का सटीक जवाब नहीं पता तो सबसे पहले सारे गलत ऑप्शन हटा दीजिए. फिर जो आखिरी के ऑप्शन बचें उसमें से गेस कीजिए. इससे गलती की संभावना कम होती है. 

English Grammer: व्याकरण पर पकड़ मजबूत करें 

अंग्रेजी भाषा के लिए ग्रामर पर पकड़ मजबूत करना जरूरी है. ग्रामर में Verb Agreement, Tense, Preposition और Articles जैसे टॉपिक्स पर फोकस करें. साथ ही रोज दिन गलतियां खोजने की प्रैक्टिस करें.

Daily Reading Practice: हर दिन पढ़ें

रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के लिए अखबार पढ़ें. रोजानाा इकोनॉमिक्स, बैंकिंग और सामाजिक मुद्दों को पढ़ते रहें. अमित श्रीवास्तव ने बैंकिंग परीक्षा की तैयारी के लिए The Hindu, Indian Express या The Economist जैसे अखबार के संपादकीय पेज पढ़ने का सुझाव दिया. 

Vocabulary: रोज नए शब्द सीखें 

शिक्षक ने छात्रों को सुझाव दी कि रोज नए शब्द सीखें. अखबार से रोज नए 5-10 शब्द लिखें और उनके Synonyms या Antonyms देखें. इसी के साथ Collocations प्रैक्टिस करें. 

Mock Test Practice: मॉक टेस्ट का अभ्यास करें 

हर दिन 20 Minutes के भीतर सेक्शनल मॉक्स करें और अपनी गलती खोजें. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि टॉपर्स कहते हैं कि सिर्फ प्रश्नों को हल करना काफी नहीं, अपनी गलती भी खोजें (“Only attempting questions is not enough, learning from mistakes is the real key”). 

IBPS Clerk Exam Time Managment: टाइम मैनेजमेंट के गुण सीखें

इसी के साथ उन्होंने कहा कि टाइम मैनेजमेंट सीखना भी जरूरी है. एक दिन में टाइम मैनजमेंट नहीं सीखा जा सकता है. रोज दिन आपको इसके लिए प्रयास करना होगा. ऊपर बताए गए सभी काम के लिए 8, 10 या 20 मिनट का समय फिक्स कर लें और रोज इसी अनुसार प्रैक्टिस करें. 

यह भी पढ़ें- कम शब्दों में ज्यादा अंक, Expert ने बताया, UPSC Mains के लिए बेस्ट टिप्स

यह भी पढ़ें- SSC CGL Exam में क्या है VIRAT OUT का स्मार्ट फॉर्मूला, समझ गए तो पहले प्रयास में होंगे पास

Previous article Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 15 विधेयक पारित, देखें पूरी सूची
Next article पोषण भी, पढ़ाई भी पर सेविकाओं का प्रशिक्षण शुरू
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel