[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information हरियाणा टीईटी के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

हरियाणा टीईटी के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

0
हरियाणा टीईटी के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा
HTET 2025 Application (सांकेतिक फोटो AI Generated)

HTET 2025 Application: हरियाणा टीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से HTET 2025 Application की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा काफी जरूरी मानी जाती है. हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी HTET के जरिए राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में टीचर बनने का रास्ता खुलता है.

HTET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा. आवेदन की शुरुआत 24 दिसंबर 2025 से हो चुकी है. वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2025 तय की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर लें.

HTET 2025 Application करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर HTET 2025 Application या Haryana TET 2025 Apply Online से जुड़ा लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी बेसिक जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा.
  • अब मिले हुए लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.

Apply Online for HTET 2025 Application Link

HTET 2025 Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

हरियाणा टीईटी परीक्षा को तीन लेवल में आयोजित किया जाता है. इसमें PRT, TGT और PGT लेवल शामिल हैं. हर लेवल के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है. अगर आप PRT लेवल के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ संबंधित टीचर ट्रेनिंग योग्यता भी जरूरी मानी जाती है.

वहीं, TGT लेवल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित विषय में टीचिंग योग्यता भी मांगी जाती है. अगर बात करें PGT लेवल की, तो इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है.

HTET Exam Date: कब होगी परीक्षा?

HTET 2025 परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है. परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी, जैसे एग्जाम डेट, शिफ्ट और एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट, ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: Digital Marketing की बढ़ी डिमांड, आर्ट्स और कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए ये क्यों बन रहा है बेस्ट ऑप्शन

Previous article Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, रिलीज होते ही फैंस के बीच छाया ‘दगाबाज रंगबाज’
Next article Patna Metro: क्रिसमस के दिन नहीं चली पटना मेट्रो, 76 दिन बाद इन कारणों से बंद रही सेवा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel