[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information गेट के लिए Apply करने का एक और मौका, आज रात तक बढ़ी लास्ट डेट 

गेट के लिए Apply करने का एक और मौका, आज रात तक बढ़ी लास्ट डेट 

0
गेट के लिए Apply करने का एक और मौका, आज रात तक बढ़ी लास्ट डेट 
गेट परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

GATE Last Date 2026 Extended: गेट परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट है. गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है. अब कैंडिडेट्स आज रात यानी कि 7 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस बार गेट परीक्षा का आयोजन IIT Guwahati की ओर से किया जा रहा है.

GATE Last Date Extended Again: क्या दूसरी बार बढ़ी है अंतिम तारीख?

इससे पहले भी एक बार गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई थी. इससे पहले आवेदन प्रक्रिया सितंबर में पूरी हो रही थी. फिर इसे बढ़ाकर 6 अक्टूबर किया गया. वहीं अब इसे एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. अब कैंडिडेट्स 7 अक्टूबर की रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस जारी कर छात्रों को सूचित किया गया है. gate2026.iitg.ac.in/ पर आप आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं.

Gate Notice
गेट के लिए apply करने का एक और मौका, आज रात तक बढ़ी लास्ट डेट  3

GATE Exam Schedule: नीचे देखें गेट परीक्षा का शेड्यूल

घटनातिथि
GATE 2026 पंजीकरण शुरू होने की अंतिम तिथि26 अक्टूबर 2025
आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि (पहली विस्तार)7 नवंबर 2025
आवेदन सुधार (Correction) की अवधि11–12 नवंबर 2025
GATE परीक्षा (प्रारंभ)1 फरवरी 2026
GATE परीक्षा (समाप्ति)7 फरवरी 2026

GATE 2026: क्यों बदली गई अंतिम तारीख?

गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के द्वारा X प्लेटफॉर्म के माध्यम से अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही थी. यही कारण है कि आज रात तक के लिए अंतिम तारीख बढ़ाई गई है. वहीं आधिकारिक नोटिस के जरिए छात्रों से कहा गया है कि जल्द-से-जल्द आवेदन करें.

GATE Documents: गेट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स 

  • फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज, रंगीन) 
  • वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)
  • सिग्नेचर (डिजिटल)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस, अगर लागू हो तो)
  • PwD/UDID या डिस्लेक्सि क प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पात्रता के आधार पर संबंधित या डिग्री प्रमाण पत्र

GATE 2026 Steps to Apply: कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर गेट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
यहां लॉगिन करें और फिर अपना फॉर्म भरें.
सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें.
फीस का भुगतान करें और फॉर्म अपलोड कर दें.
कंफर्मेशन की कॉपी डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- कोई लिखित परीक्षा नहीं, 1 लाख की Salary के लिए बढ़ गई अंतिम तारीख

Previous article Video : ज्योति गलत है या पवन सिंह? विवाद पर सिंगर के ससुर का आया रिएक्शन
Next article Karwa Chauth Bhojpuri Geet: चांद से भी प्यारे पति के लिए अनु दुबे ने गाया ‘करवाचौथ गीत’, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel