[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information आज कर दी देर तो साल हो जाएगा बर्बाद, गेट परीक्षा के लिए आखिरी मौका

आज कर दी देर तो साल हो जाएगा बर्बाद, गेट परीक्षा के लिए आखिरी मौका

0
आज कर दी देर तो साल हो जाएगा बर्बाद, गेट परीक्षा के लिए आखिरी मौका
गेट 2026 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

GATE 2026 Registration Last Date Today: गेट परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के पास आज आखिरी मौका है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द-से-जल्द आवेदन करें. आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से आज ही ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी.

GATE 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

गेट परीक्षा का आयोजन 2026 में फरवरी महीने में किया जाएगा. ये परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. इस परीक्षा का आयोजन शिक्षा मंत्रालय की ओर सेइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और आईआईटी द्वारा मिलकर कराई जाती है. अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं. 

GATE Exam Important Dates: ये डेट्स नोट कर लें

  • 28 अगस्त 2025- आवेदन शुरू 
  • 28 सितंबर 2025- अंतिम तारीख 
  • परीक्षा की तारीख -7,8, 14 और 15 फरवरी 2026

GATE Exam Application Fees: गेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

मालूम हो कि इस परीक्षा के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को प्रत्येक पेपर 1000 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं अन्य सभी उम्मीदवार (फॉरेन नेशनल भी शामिल) को प्रत्येक पेपर 2000 रुपये का शुल्क प्रदान करना होगा.

GATE Exam Registration Steps To Apply: गेट के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाएं 
  • होम पेज पर GATE 2026 Registration वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां डिटेल्स डालकर लॉगिन करें 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें 
  • सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें 
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें 

क्यों जरूरी है गेट परीक्षा?

बीटेक (BTech) और ग्रेजुएशन लेवल के कुछ अन्य कोर्सेस करने के बाद मास्टर्स करने के लिए गेट परीक्षा पास करना जरूरी है. ज्यादातर इंजीनियरिंग संस्थानों के एमटेक कोर्स में गेट स्कोर के आधार पर ही दाखिला मिलता है. इसके अलावा पब्लिक सेक्टर कंपनियों (PSUs) में नौकरी भी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- 19838 भर्ती के लिए जल्द होगी PET परीक्षा, महिला पुरष तैयारी से पहले जान लें नियम

Previous article Bihar News: नीतीश कुमार का वैशाली दौरा, कॉलेज की सौगात और महिलाओं से सीधा संवाद
Next article Bihar Crime: पटना में शादी से इनकार करने पर बॉयफ्रेंड की हत्या, सिलबट्टे से कुचला सिर
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel