[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information GATE 2026: अब तक नहीं किया Apply, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन 

GATE 2026: अब तक नहीं किया Apply, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन 

0
GATE 2026: अब तक नहीं किया Apply, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन 
गेट 2026 (फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

GATE 2026 Registration Last Date: अगर वर्ष 2026 में गेट परीक्षा के लिए अप्लाई करना है तो आपके लिए काम की खबर है. आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जल्द ही ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. कैंडिडेट्स 28 सितंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. 

GATE 2026: सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

गेट परीक्षा (GATE Exam Date) का आयोजन 2026 में फरवरी महीने में किया जाएगा. ये परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. इस परीक्षा का आयोजन शिक्षा मंत्रालय की ओर सेइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और आईआईटी द्वारा मिलकर कराई जाती है. अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं. 

GATE 2026 Important Dates: देखें महत्वपूर्ण तारीख 

  • 28 अगस्त 2025- आवेदन शुरू 
  • 28 सितंबर 2025- अंतिम तारीख 
  • परीक्षा की तारीख -7,8, 14 और 15 फरवरी 2026

GATE 2026 Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाएं 
  • होम पेज पर GATE 2026 Registration वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां डिटेल्स डालकर लॉगिन करें 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें 
  • सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें 
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें 

GATE 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क 

  • महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी- 1000 रुपये शुल्क (प्रत्येक पेपर) 
  • अन्य सभी उम्मीदवार (फॉरेन नेशनल भी शामिल) – 2000 रुपये शुल्क (प्रत्येक पेपर) 

यह भी पढ़ें- UGC ने दिया छात्रों को झटका! Yoga और Hospitality कोर्स के ऑनलाइन लर्निंग पर लगी रोक

Previous article Dussehra 2025: दशहरा 2025 कब है? रवि योग, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र से जुड़े बड़े अपडेट!
Next article Mardaani 3 Poster: नवरात्रि पर ‘मर्दानी 3’ की दहाड़, शिवानी शिवाजी रॉय की दमदार वापसी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel