[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information GATE 2026: IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की तारीखें की घोषित, 25 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

GATE 2026: IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की तारीखें की घोषित, 25 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

0
GATE 2026: IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की तारीखें की घोषित, 25 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
GATE 2026 Exam Date OUT

GATE 2026: IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 तय की गई है, जबकि विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 6 अक्तूबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं. संस्थान के मुताबिक, GATE 2026 की परीक्षाएं 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा परिणाम 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

GATE 2026 में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो वर्तमान में किसी भी स्नातक डिग्री (B.A./B.Sc./B.Tech./B.Arch. आदि) के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर के वर्ष में हैं, या फिर जिन्होंने डिग्री पूरी कर ली है. यह परीक्षा इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, मानविकी और वाणिज्य जैसे क्षेत्रों में उच्च शिक्षा या नौकरी के अवसरों के लिए मान्य है.

आवेदन शुल्क कितना है?

  • महिला, SC, ST और PwD वर्ग: 1,000 रुपए (विलंब शुल्क के साथ 1,500 रुपए)
  • अन्य सभी वर्ग व विदेशी नागरिक: 2,000 रुपए (विलंब शुल्क के साथ 2,500 रुपए)

क्यों है GATE परीक्षा महत्वपूर्ण?

GATE स्कोर के माध्यम से अभ्यर्थी IITs, NITs, IIITs जैसे संस्थानों में M.Tech., M.Sc., PhD और डायरेक्ट डॉक्टरेट प्रोग्राम में दाखिला पा सकते हैं. इसके अलावा, कई Public Sector Units (PSUs) भी गेट स्कोर के आधार पर भर्ती करती हैं.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri: JKSSB में सरकारी नौकरी का मौका! 2 सितंबर तक करें आवेदन

यह भी पढ़ें: Bihar Sarkari Naukri: TRE-4 में बहाली से पहले लागू होगी डोमिसाइल नीति, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

Previous article Liver Health: क्या आपको पता है खानपान के अलावा ये चीजें भी करती हैं लिवर को खराब? 
Next article बिहार में MBBS और BDS कोर्स के लिए दाखिले की आज अंतिम तारीख, भूल से भी न करें ये गलती 
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel