[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information GATE 2025: प्रयागराज में होने वाली गेट परीक्षा महाकुंभ के कारण स्थगित, परीक्षा केंद्र में हुआ बदलाव

GATE 2025: प्रयागराज में होने वाली गेट परीक्षा महाकुंभ के कारण स्थगित, परीक्षा केंद्र में हुआ बदलाव

0
GATE 2025: प्रयागराज में होने वाली गेट परीक्षा  महाकुंभ के कारण स्थगित, परीक्षा केंद्र में हुआ बदलाव
GATE Result 2025 in Hindi

GATE 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने 15 और 16 फरवरी, 2025 को निर्धारित गेट परीक्षा के केंद्र में बदलाव किया है. अब, प्रयागराज परीक्षा केंद्र के स्थान पर यह परीक्षा लखनऊ में आयोजित की जाएगी. आईआईटी रुड़की ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है. महाकुंभ के कारण, इन तिथियों पर GATE 2025 परीक्षाएं अब लखनऊ में ही आयोजित की जाएंगी.

नया एडमिट कार्ड होगा जारी

जो भी उम्मीदवार 15 और 16 फरवरी, 2025 को निर्धारित परीक्षा तिथि और केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए संशोधित प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अंतिम समय की भीड़ और देरी से बचने के लिए लखनऊ केंद्र के लिए GATE 2025 एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को GOAPS पोर्टल: https://goaps.iitr.ac.in/login पर जाना होगा. उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पर सही और अद्यतन परीक्षा केंद्र का विवरण दिख रहा हो. इससे पहले, आईआईटी रुड़की ने 1 और 2 फरवरी, 2025 को प्रयागराज में होने वाली GATE 2025 के परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव की घोषणा की थी. GATE परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो विभिन्न स्नातक स्तरों पर उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करती है.

कैसे डाउनलोड करें GATE का नया एडमिट कार्ड ?

  • सबसे पहले, GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitr.ac.in/login पर जाएं.
  • अपनी नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें.
  • फिर “GATE लॉगिन” पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें.
  • सभी विवरणों की अच्छी तरह से जांच करें.
  • अब, GATE परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.

Also Read: Pariksha Pe Charcha: “सबके पास सिर्फ 24 घंटे”, PM Modi ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

Also Read: Pravesh Verma Education: कितने पढ़े लिखे हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ?

Previous article Ranchi News : दो प्रतिष्ठानों को निगम ने किया सील
Next article Ranchi News : कुसई से रांची एयरपोर्ट तक 322 करोड़ से बनेगी हाइटेक सड़क
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel