[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन बढ़ी, 9 जून तक कर सकेंगे अप्लाई 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन बढ़ी, 9 जून तक कर सकेंगे अप्लाई 

0
दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन बढ़ी, 9 जून तक कर सकेंगे अप्लाई 
दिल्ली यूनिवर्सिटी (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पीजी एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट्स 9 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 7 जून 2026 थी. हालांकि, अब नए शेड्यूल के अनुसार, आपके पास अप्लाई करने का एक और मौका है.

क्या है DU PG रजिस्ट्रेशन का नया शेड्यूल?

DU के संशोधित CSAS (Common Seat Allocation System) शेड्यूल के अनुसार अब कैंडिडेट्स 9 जून शाम 04:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे छात्र जो किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाए थे, उनके लिए एक और मौका है. वहीं करेक्शन विंडो 10 जून सुबह 10 बजे से 11 जून शाम 5 बजे तक खुली रहेगी.

  • आवेदन की लास्ट डेट- 9 जून शाम 04:59 बजे तक
  • करेक्शन विंडो – 10 जून – 11 जून 2026
  • CSAS (PG) सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 15 जून 2026
  • सीट एक्सेप्ट करने की डेट- 15 जून से 17 जून 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
  • ऑनलाइन आवेदन वेरिफिकेशन- 15 जून से 18 जून 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
  • फीस भुगतान की लास्ट डेट- 19 जून 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

आवेदन करना हुआ आसान

DU इस बार DigiLocker और API Setu प्लेटफॉर्म के जरिए कैंडिडेट्स के डाटा को ऑटो-इंटीग्रेट करेगा, जिसमें नाम, DOB, कैटेगरी, जेंडर और CUET स्कोर जैसी जानकारी शामिल होगी.

DU PG कोर्स के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • DU की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाएं
  • यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं
  • पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें
  • कोर्स और कॉलेज चुनें
  • फीस पेमेंट करें
  • फाइनल सबमिशन करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें

नए PG प्रोग्राम्स (NEP 2026 के तहत)

DU अब दो प्रकार के PG प्रोग्राम्स ऑफर करेगा-

  • एक वर्षीय (One-Year) मास्टर डिग्री
  • दो वर्षीय (Two-Year) मास्टर डिग्री

DU PG पात्रता

दो वर्षीय मास्टर प्रोग्राम के लिए

UG कोर्स के तीसरे या चौथे वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं


एक वर्षीय मास्टर प्रोग्राम के लिए

  • चार वर्षीय ऑनर्स डिग्री (रिसर्च/एंटरप्रेन्योरशिप) वाले छात्र
  • या चार वर्षीय मेजर डिग्री वाले छात्र

कैसे मिलता है DU PG कोर्स में प्रवेश?

  • एडमिशन CUET PG 2026 स्कोर के आधार पर होगा
  • आवेदन CSAS पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा
  • एक वर्षीय PG के लिए अलग से ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जाएगा

आवेदन शुल्क

  • जनरल, OBC-NCL, EWS: 250 रुपये प्रति प्रोग्राम
  • SC, ST, PwBD: 100 रुपये प्रति प्रोग्राम

यह भी पढ़ें- IIT BHU में नहीं बढ़ीं सीटें, BTech कंप्यूटर साइंस में कॉम्पिटिशन टाइट

Previous article T20 के नए कप्तान बनते ही भावुक हुए अय्यर, कही ये बड़ी बात
Next article श्रीनगर में पर्यावरण, स्वरोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बांटे गए पौधे, बकरियां और साइकिलें
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel