[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information DCECE PE Counselling 2025: बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

DCECE PE Counselling 2025: बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

0
DCECE PE Counselling 2025: बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल
DCECE PE Counselling 2025

DCECE PE Counselling 2025: बिहार में पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (DCECE PE 2025) में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. अब छात्र अनंतिम सीट आवंटन के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, जो कि इस साल से नई सुविधा है.

अब आपत्ति दर्ज करने का मौका

बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड के आवंटन में कोई आपत्ति है, वे उसे दर्ज कर सकें. इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से आपत्ति फॉर्म डाउनलोड करना होगा, उसे भरकर स्कैन करना होगा और objection.bceceboard@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेजना होगा. ध्यान दें, ईमेल का विषय होना चाहिए: “DCECE (PE)-2025 अनंतिम सीट आवंटन परिणाम के संबंध में आपत्ति”.

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि आपत्ति निर्धारित प्रारूप में नहीं भेजी गई, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा.

पहला राउंड: 8 जुलाई को आवंटन

संशोधित शेड्यूल के अनुसार, पहला अनंतिम सीट आवंटन परिणाम 8 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा. इसके बाद 9 जुलाई को आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी और 11 जुलाई को अंतिम सूची जारी होगी. दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया 12 से 15 जुलाई तक चलेगी.

राउंड 2 भी तय

दूसरे राउंड का अनंतिम आवंटन 20 जुलाई को आएगा, 21 जुलाई को आपत्तियां ली जाएंगी, और अंतिम लिस्ट 23 जुलाई को जारी की जाएगी. इसके बाद 24 से 26 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया होगी. यदि दो राउंड के बाद भी सीटें खाली बचती हैं, तो मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा.

कैसे देखें सीट आवंटन?

उम्मीदवार bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से आवंटन आदेश डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: DU Admission SRCC Cut Off: CUET UG के कितने मार्क्स पर मिलेगा डीयू के बेस्ट कॉलेज में एडमिशन, यहां देखें रैंकिंग

Also Read: BHU Admission 2025: CUET UG में कितने मार्क्स पर मिलेगा बीएचयू में एडमिशन, देखें BA BSc BCom के लिए कटऑफ

Previous article Quordle 8 जुलाई 2025: आज की पहेली ने बढ़ाया दिमागी रोमांच | Game 1261
Next article Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ कारोबारी, बीते दिन पटना के बिजनेसमैन हुए थे लापता
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel