[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CUET UG 2026: फोटो मिसमैच है? आज ही सुधारें, NTA का जरूरी अलर्ट

CUET UG 2026: फोटो मिसमैच है? आज ही सुधारें, NTA का जरूरी अलर्ट

0
CUET UG 2026: फोटो मिसमैच है? आज ही सुधारें, NTA का जरूरी अलर्ट
परीक्षा सांकेतिक तस्वीर (PC-Canva)

CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगा. परीक्षा मई महीने में होगी. वहीं, आज CUET UG फॉर्म में फोटो करेक्ट करने की लास्ट डेट है.

फोटो करेक्शन का आखिरी मौका

कई छात्रों के फॉर्म में फोटो मिसमैच की समस्या भी सामने आई है, जिस पर एजेंसी ने एक्शन लेते हुए एक एडवाइजरी जारी की थी. फोटो की परेशानी से प्रभावित स्टूडेंट्स को दोबारा से फोटो अपलोड करने के लिए NTA ने मौका दिया. आज यानी कि 10 अप्रैल को फोटो में करेक्शन करने की लास्ट डेट है.

फोटो अपलोड करने संबंधित जरूरी बातें

  • कैंडिडेट्स को साइन और डॉक्यूमेंट्स के साथ अपनी हाल की फोटो अपलोड करनी होगी
  • फोटो और प्रमाणपत्र को स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल या हेडमास्टर से प्रमाणित कराना जरूरी है
  • यदि ये अधिकारी उपलब्ध न हों, तो क्लास-1 गजेटेड अधिकारी (तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, एसडीएम, डीएम या भारतीय दूतावास के अधिकारी) से सत्यापन कराया जा सकता है
  • प्रमाणपत्र (Annexure-1) को PDF फॉर्मेट में अपलोड करना होगा

कब होगी परीक्षा?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी (यूजी)-2026 परीक्षा 11 से 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी. सीयूईटी (यूजी)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 और 23 से 26 फरवरी 2026 के बीच शुरू हुआ था.

कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप?

CUET UG 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाएगी. इसमें सिर्फ यह जानकारी दी जाएगी कि उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, ताकि छात्र पहले से अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें. उम्मीद है कि सिटी स्लिप अप्रैल के आखिरी वीक या मई के शुरुआती वीक में जारी की जाएगी.

एडमिट कार्ड कब होगा जारी

NTA आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है. CUET UG 2026 का एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 3-5 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है.
इस साल परीक्षा मई 2026 (11 मई से 31 मई के बीच) आयोजित होने की संभावना है, ऐसे में एडमिट कार्ड मई के पहले या दूसरे हफ्ते में आ सकता है.

यह भी पढ़ें- अब नहीं फटेगी मार्कशीट, UPMSP ने जोड़े नए सिक्योरिटी फीचर्स

Previous article अब विदेशों से आने वाला पैसा तुरंत पहुंचेगा आपके खाते में, बैंकों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइंस
Next article गुमला का पंपापुर विकास से वंचित, वाइल्ड लाइफ क्षेत्र के कारण पर्यटक सुविधाएं नहीं
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel