[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CUET UG की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET UG की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
CUET UG की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
सांकेतिक फोटो (Canva)

CUET UG Answer Key 2026 जारी हो गई है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत जरूरी अपडेट है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स अब अपनी आंसर की आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया है. स्टूडेंट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की डाउनलोड करके अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके कितने मार्क्स बन सकते हैं.

इस बार CUET UG परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया गया था. इसके बाद कुछ री शेड्यूल्ड एग्जाम 06 और 07 जून 2026 को भी हुए. एडमिट कार्ड 02 जून 2026 को जारी किया गया था और अब 09 जून 2026 को आंसर की भी जारी कर दी गई है. अब सभी स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही NTA की तरफ से घोषित किया जाएगा.

CUET UG Answer Key 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आपको NTA CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको CUET UG Answer Key 2026 का लिंक दिखाई देगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी.
  • इसके बाद आपकी लॉगिन डिटेल्स ओपन हो जाएंगी और आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • अब आप अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
  • चाहें तो आप इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव भी कर सकते हैं.

CUET UG Answer Key 2026 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 जनवरी 2026 से शुरू की गई थी और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 04 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे. आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 07 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करने का मौका दिया गया था.

Previous article NEET री-एग्जाम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, वायु सेना पहुंचाएगी पेपर, सरकार ने बनाया सख्त प्लान
Next article श्रावणी मेला 2026 से पहले सुलतानगंज नप ने चलाया सफाई का महाअभियान, 30 जून तक पूरा होगा नाला उड़ाही का काम
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel