[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CUET UG का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

CUET UG का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

0
CUET UG का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
सांकेतिक फोटो (Canva)

CUET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET UG का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, अब वे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इस साल CUET UG परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा देशभर के अलग-अलग शहरों में और कुछ विदेशी केंद्रों पर भी होगी. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में कराई जाएगी. उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और शिफ्ट के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी.

CUET UG Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CUET UG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

CUET UG Admit Card 2026 Download Here

NTA ने CUET UG 2026 का एडमिट कार्ड 5 मई 2026 को जारी किया है. इससे पहले 29 अप्रैल 2026 को एग्जाम सिटी की जानकारी भी जारी कर दी गई थी, जिससे छात्रों को पहले ही पता चल गया था कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा. अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा की पूरी जानकारी साफ हो गई है.

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, तारीख और समय को ध्यान से पढ़ लें. परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. साथ ही एक वैध फोटो आईडी भी साथ ले जाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे में 100 सवाल, जानें कैसे होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Previous article आजमनगर स्टेशन पर हाइ वोल्ट तार पर गिरी टहनी, हादसा टला
Next article दियारा के पीपा पुल बंद होने से आवाजाही ठप, बीमार मरीजों और महिलाओं को हुई भारी परेशानी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel