[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information NTA ने खत्म कर दिया कंफ्यूजन, CUET परीक्षा में पहन सकते हैं कलावा 

NTA ने खत्म कर दिया कंफ्यूजन, CUET परीक्षा में पहन सकते हैं कलावा 

0
NTA ने खत्म कर दिया कंफ्यूजन, CUET परीक्षा में पहन सकते हैं कलावा 
परीक्षा सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

CUET UG 2026: बीते 3 मई को नीट यूजी की परीक्षा को लेकर सेंटर पर छात्रों के हाथों से कलावा कटाए गए थे. ऐसे में CUET की परीक्षा देने वाले छात्रों के मन में कंफ्यूजन था कि क्या नीट परीक्षा की तरह सीयूईटी में भी कलावा पहनने की अनुमति नहीं है. NTA ने छात्रों के कंफ्यूजन को दूर करते हुए उन्हें बताया है कि कलावा पहन सकते हैं. NTA ने इस संबंध में नोटिस भी जारी की है.

NTA ने जारी की है नोटिस

जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान धार्मिक आस्था से जुड़े कपड़े जैसे कि हिजाब और कलावा पहन सकते हैं. हालांकि ऐसे छात्रों को सिक्योरिटी चेक में अतिरिक्त समय लग सकता है, इसलिए उन्हें परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.

एडवाइजरी के अनुसार उम्मीदवार पारदर्शी पानी की बोतल, धार्मिक वस्तुएं, कलावा, जरूरत पड़ने पर ऊनी कपड़े, सामान्य जूते, चप्पल और लो-हील फुटवियर पहनकर परीक्षा केंद्र जा सकते हैं. धार्मिक वस्तुओं को सिक्योरिटी जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी. अधिकारियों ने कहा है कि जिन छात्रों ने अतिरिक्त लेयर या धार्मिक कपड़े पहन रखे हों, वे देरी से बचने के लिए पहले पहुंचें.

कब है परीक्षा?

CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक CBT यानी Computer Based Test मोड में आयोजित की जाएगी. देशभर के लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के जरिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन मिलता है.

यह भी पढ़ें- कहीं बुर्का तो कहीं कलावा बना छात्रों का दुश्मन, इस तरह सभी सेंटर पर कराई गई नीट परीक्षा

Previous article मुख्यमंत्री बनने के बाद बोले विजय- झूठे वादे कर लोगों को धोखा नहीं दूंगा
Next article बंगाल में घुसपैठ के डर ने सीमावर्ती गांवों में भाजपा के पक्ष में हुई राजनीतिक ‘घेराबंदी’, जानें इनसाइड स्टोरी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel