[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CUET UG 2026 में 5 सब्जेक्ट चुन सकते हैं, आसान भाषा में समझें फॉर्म भरने का फॉर्मूला

CUET UG 2026 में 5 सब्जेक्ट चुन सकते हैं, आसान भाषा में समझें फॉर्म भरने का फॉर्मूला

0
CUET UG 2026 में 5 सब्जेक्ट चुन सकते हैं, आसान भाषा में समझें फॉर्म भरने का फॉर्मूला
CUET UG 2026 Application (PC: Freepik)

CUET UG 2026 Application: सीयूईटी यानी Common University Entrance Test Undergraduate अब देश की ज्यादातर सेंट्रल यूनिवर्सिटी और कई स्टेट व प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मुख्य जरिया बन चुका है. इस परीक्षा के जरिए छात्र एक ही एग्जाम देकर अलग अलग यूनिवर्सिटी और कोर्स में एडमिशन पा सकते हैं. इसलिए CUET UG की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, खासकर आवेदन से पहले.

CUET UG 2026 का फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित यूनिवर्सिटी का प्रॉस्पेक्टस जरूर पढ़ लें. इसमें कोर्स की जानकारी, सीटों की संख्या, योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, एडमिशन प्रोसेस और कौन से सब्जेक्ट चुनने हैं, यह सब साफ साफ लिखा होता है. बिना नियम समझे फॉर्म भरने पर बाद में दिक्कत हो सकती है और आवेदन रद्द भी हो सकता है.

CUET UG 2026 में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

इस परीक्षा में कुल 37 विषय शामिल हैं. इसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन से जुड़े विषय और 1 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होता है. छात्र अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं. यह सबसे बड़ी राहत है कि जरूरी नहीं कि आपने 12वीं में वही विषय पढ़े हों, लेकिन जिस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना है, उसकी शर्तों को जरूर चेक करना चाहिए. सही सब्जेक्ट का चुनाव आपके एडमिशन की दिशा तय करता है.

CUET UG 2026 Application Information PDF

एग्जाम का माध्यम

CUET UG 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी. भाषा वाले पेपर में पैसेज पढ़कर सवाल, शब्दों की समझ और भाषा की पकड़ को परखा जाएगा. डोमेन सब्जेक्ट के सवाल सीधे NCERT किताबों से होंगे, इसलिए 11वीं और 12वीं की किताबें सबसे ज्यादा काम आएंगी. जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, बेसिक मैथ्स और लॉजिकल रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे.

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग

हर चुने गए सब्जेक्ट के लिए 50 सवाल पूछे जाएंगे और सभी सवाल हल करना जरूरी होगा. हर सही जवाब पर 5 अंक मिलेंगे और हर गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा. हर पेपर के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा. छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में कराई जाएगी.

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन से जुड़ी जानकारी और कोर्स का चयन करना होगा. इसके बाद सब्जेक्ट चुनने होंगे और एग्जाम सिटी सेलेक्ट करनी होगी. जरूरी फोटो और डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना होगा. सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी एक बार जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: ये हैं मध्य प्रदेश के टॉप लॉ कॉलेज, क्लैट स्कोर से मिलेगा एडमिशन

Previous article बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने बताया अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
Next article viral Video: दो चूहों के बीच छिड़ी जंग, दर्शक बनी बिल्लियां, जीतेगा कौन जानने के लिए देखें यह वीडियो
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel