[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CUET PG Registration 2026: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, ऐसे करें Apply

CUET PG Registration 2026: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, ऐसे करें Apply

0
CUET PG Registration 2026: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, ऐसे करें Apply
सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन 2026 (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

CUET PG Registration 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है. ऐसे स्टूडेंट्स जो वर्ष 2026 में किसी पीजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई (CUET PG Apply) कर सकते हैं. 

CUET PG Registration Last Date: कब से कब तक करें अप्लाई?

CUET PG के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स 14 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) अप्लाई कर सकते हैं. वहीं फीस जमा करने के लिए भी 14 जनवरी 2026 है. CUET PG के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाना होगा.

फॉर्म फिल करते हुए दो सिटी का ऑप्शन चुनें

CUET PG 2026 परीक्षा 157 विषयों में भारत के करीब 292 शहरों में आयोजित की जाएगी. सभी कैंडिडेट्स फॉर्म फिल करते वक्त किसी दो एग्जाम सिटी का ऑप्शन चुनें. अमूमन उनके पहले ऑप्शन को पहली च्वॉइस की तरह ट्रीक किया जाएगा.

सीयूईटी पीजी से जुड़ी जरूरी बातें

  • CUET PG के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे.
  • एक उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक आवेदन किए जाने पर सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे.
  • अभ्यर्थियों को CUET PG 2026 के सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान दर्ज किया गया ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ही सभी आधिकारिक सूचनाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

CUET PG Registration 2026 Steps To Apply: रजिस्ट्रेशन के लिए कैसे करें आवेदन?

  • CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर CUET PG Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • जरूरी विवरण भरकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म को पूरा भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें- DDA Admit Card 2025: ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

Previous article Virat Kohli vs Lionel Messi Net Worth: लियोनेल मेसी-विराट कोहली में कौन ज्यादा अमीर? जानें सितारों की नेटवर्थ
Next article IPL 2026: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे का नाम IPL ऑक्शन लिस्ट में शामिल, जानिये कितना है बेस प्राइस
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel