[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information आप भी कर रहे हैं सीयूईटी का फॉर्म भरने में ये गलती? NTA ने नोटिस जारी कर किया Alert

आप भी कर रहे हैं सीयूईटी का फॉर्म भरने में ये गलती? NTA ने नोटिस जारी कर किया Alert

0
आप भी कर रहे हैं सीयूईटी का फॉर्म भरने में ये गलती? NTA ने नोटिस जारी कर किया Alert
CUET PG NTA नोटिस

CUET PG 2026: अगर आप भी सीयूईटी पीजी परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चेतावनी दी है. NTA ने साफ किया है कि सभी कैंडिडेट्स 14 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक अप्लाई कर लें. इसके बाद किसी भी कैंडिडेट का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.

NTA Notice: एनटीए की एडवाइजरी में क्या कहा गया?

एनटीए ने जो एडवाइजरी (NTA Advisory For CUET Students) जारी की है, उसमें कहा गया है कि आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है. फीस भुगतान के बाद ही फॉर्म मान्य माना जाएगा. कैंडिडेट्स को कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके खुद के पास सुरक्षित रखना होगा. फीस भरने से पहले कैंडिडेट्स सभी जानकारी अच्छे से देख लें क्योंकि इसके बाद कोई भी जानकारी में बदलाव नहीं होगा.

CUET PG Important Dates: यहां देखें महत्वपूर्ण डेट्स

लास्ट डेट – 14 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो- 18 से 20 जनवरी 2026 तक
परीक्षा- मार्च 2026

NTA CUET PG के लिए नोटिस जारी

CUET PG Steps To Apply: कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं
स्टेप 2: CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉग-इन करें
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें
स्टेप 5: जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें
स्टेप 6: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें

NTA Helpline Number: यहां देखें हेल्पलाइन नंबर

अगर आवेदन करते समय कोई दिक्कत आती है तो कैंडिडेट्स इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
011-40759000
011-69227700

157 विषयों के लिए होगी परीक्षा

CUET PG परीक्षा मार्च महीने में होगी. ये परीक्षा 292 शहरों में होगी, जिसमें 16 विदेशी शहर भी शामिल हैं. CUET PG परीक्षा 157 विषयों के लिए होगी. सीयूईटी पीजी परीक्षा के जरिए देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी और अन्य सरकारी व प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन मिलता है.

यह भी पढ़ें- यूपीएससी एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सभी कैंडिडेट्स का होगा Facial Authentication

Previous article मोहनिया में अभाविप ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
Next article Bihar/Samastipur News:समस्तीपुर: भट्टी चौक पर गैंगवार से थर्राया इलाका, 10 राउंड फायरिंग से मची दहशत, पुलिस को मिले खोखे
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel