[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CTET की परीक्षा फिर से होगी? सिर्फ कुछ स्टूडेंट्स के लिए है ये मौका 

CTET की परीक्षा फिर से होगी? सिर्फ कुछ स्टूडेंट्स के लिए है ये मौका 

0
CTET की परीक्षा फिर से होगी? सिर्फ कुछ स्टूडेंट्स के लिए है ये मौका 
CTET Re Exam 2026: परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

CTET Re Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन कैंडिडेट्स के लिए री-एग्जाम की घोषणा की है जो तकनीकी परेशानी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे. बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि जिन एग्जाम सेंटर पर परीक्षा बाधित हुई थी, वहां री-एग्जाम कराया जाएगा. प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए ये राहत की खबर है.

CBSE ने स्पष्ट किया है कि CTET री-एग्जाम में वही कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे. अन्य अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कैसे चेक करें परीक्षा केंद्र?

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र और समय की सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नियमित नजर बनाए रखें.

नया एडमिट कार्ड जारी होगा

री-एग्जाम के लिए नया एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. इसे रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB की मदद से डाउनलोड करें. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग समय मेंशन होगा. पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा.

री-एग्जाम के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र

सेंटर-1
125014 – लक्ष्य इंटरनेशनल अकैडमी, बार्डीहा, पातेपुर,
वैशाली (हाजीपुर), बिहार – 843110

सेंटर-2
125016 – एसटी जॉन्स अकैडमी, बासमती नगर केशोपुर,
पीओ – बालुका राम, वैशाली, बिहार – 844113

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा-

  • एडमिट कार्ड: परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए नया एडमिट कार्ड अनिवार्य है.
  • समय का पालन: परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना जरूरी है.
  • डॉक्यूमेंट: आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे फोटो पहचान पत्र के साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं.
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित है.

तैयारी के लिए सुझाव

बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को अतिरिक्त समय मिला है, इसलिए वे अपने कमजोर विषयों पर दोबारा ध्यान दें. यह परीक्षा केवल उन्हीं केंद्रों और छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है, जो पहली परीक्षा नहीं दे पाए थे. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि किसी भी भ्रामक सूचना से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, ऐसे भरें फॉर्म

Previous article बाबा मटेश्वर धाम तक सुरक्षित व पक्की सड़क निर्माण का मुद्दा सदन में उठा
Next article समाजसेवी गीता रानी के निधन पर शोकसभा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel