[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CTET 2026 के लिए आंसर की जल्द, जानें कहां कर सकेंगे चेक

CTET 2026 के लिए आंसर की जल्द, जानें कहां कर सकेंगे चेक

0
CTET 2026 के लिए आंसर की जल्द, जानें कहां कर सकेंगे चेक
आंसर शीट की फोटो (Freepik)

CTET Answer Key 2026: CTET फरवरी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. सीबीएसई बोर्ड की ओर से CTET Answer Key 2026 जल्द ही जारी की जा सकती है. जिन छात्रों ने 7 और 8 फरवरी को परीक्षा दी थी, वे अब अपनी आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान करके अंदाजा लगा सकेंगे कि उनके कितने नंबर आ सकते हैं.

सीबीएसई आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के करीब 20 दिनों के अंदर प्रोविजनल आंसर की जारी कर देता है. चूंकि CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को हुई थी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत में आंसर की आ सकती है. बोर्ड इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करेगा, जहां से सभी उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

CTET Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर की

सबसे पहले सीबीएसई प्रोविजनल आंसर की जारी करता है. इसके जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं. अगर किसी सवाल के जवाब से कोई उम्मीदवार संतुष्ट नहीं होता है, तो वह उस पर आपत्ति यानी ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है.

आंसर की के लिए प्रति सवाल 1000 रुपये फीस देनी होती है, जो ऑनलाइन जमा की जाती है. तय समय के अंदर ही ऑब्जेक्शन करना जरूरी होता है. इसके बाद बोर्ड सभी आपत्तियों की जांच करता है और फिर फाइनल आंसर की जारी करता है.

दो सेंटर्स पर होगी दोबारा परीक्षा

सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी. ये केंद्र सेंट जॉन अकादमी बासमती नगर और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी थे. किसी अपरिहार्य कारण की वजह से यहां परीक्षा नहीं हो पाई थी. अब इन दोनों सेंटर्स पर करीब 15 दिनों के अंदर दोबारा परीक्षा कराई जाएगी. इसकी नई तारीख जल्द घोषित की जा सकती है.

आंसर की देखने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित नंबरों का अंदाजा लगा सकते हैं. अगर आपको लगता है कि आपका स्कोर अच्छा है, तो आगे की तैयारी शुरू कर दें. जैसे डॉक्यूमेंट तैयार करना और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी पर नजर रखना. साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें, ताकि कोई जरूरी अपडेट मिस न हो.

यह भी पढ़ें: UP BEd एडमिशन के लिए करें आवेदन, देखें एंट्रेंस एग्जाम डेट

Previous article Giridih News :खेत में कपड़े में बंधा मिला नवजात का शव
Next article यंग वॉरियर्स फुटबॉल अकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप में
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel