[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CTET Answer Key 2024: इस हफ्ते जारी होगा सीटीईटी का आंसर की, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

CTET Answer Key 2024: इस हफ्ते जारी होगा सीटीईटी का आंसर की, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

0
CTET Answer Key 2024: इस हफ्ते जारी होगा सीटीईटी का आंसर की, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
CTET 2025

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से अभी तक सीटीईटी (CTET) दिसंबर परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी नहीं की गई है. इस परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह उनके परीक्षा परिणाम के पहले का एक महत्वपूर्ण चरण है. उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है. जैसे ही सीबीएसई सीटीईटी की उत्तर कुंजी जारी होगी, उम्मीदवार इसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, बोर्ड उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी देगा. यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड एक निश्चित समयसीमा निर्धारित करता है और उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है. आपत्ति दर्ज करने के लिए आमतौर पर एक मामूली शुल्क लिया जाता है, जिसे सही पाए जाने पर वापस कर दिया जाता है.

CTET 2024 का आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CTET December Answer Key 2024” का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा. इस नए पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स (जैसे रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें.
  • लॉगिन जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • आंसर की को ध्यानपूर्वक चेक करें और उसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर लें.

कब हुई थी CTET 2024 की परीक्षा ?

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा का आयोजन दो पेपरों के लिए किया गया था. पेपर II सुबह की शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हुआ, जबकि पेपर I दोपहर की शिफ्ट में 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: पिता चलाते हैं ढाबा, बेटा सीडीएस पास कर बना लेफ्टिनेंट

Previous article विराट कोहली पर आईसीसी ने लिया बड़ा एक्शन, लगाया जुर्माना, भरने होंगे इतने पैसे
Next article नववर्ष पर नशा उन्मूलन अभियान व ग्रामीण स्तर पर निशुल्क शिक्षा का संकल्प
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel