[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CSIR UGC NET के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, बढ़ गई लास्ट डेट 

CSIR UGC NET के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, बढ़ गई लास्ट डेट 

0
CSIR UGC NET के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, बढ़ गई लास्ट डेट 
CSIR UGC NET रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर, PC-Freepik)

CSIR UGC NET Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC नेट परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 27 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. CSIR UGC NET परीक्षा उन कैंडिडेट्स की पात्रता तय करती है, जो JRF और लेक्चररशिप के लिए अप्लाई करते हैं. 

CSIR UGC NET Exam: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा 

CSIR UGC NET परीक्षा 18 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी. 

CSIR UGC NET Eligibility: अप्लाई करने के लिए चाहिए ये योग्यता

  • ऐसे कैंडिडेट्स जो अपनी मास्टर डिग्री या समकक्ष कोर्स कर रहे हैं
  • जो मास्टर डिग्री के अंतिम साल में हैं
  • सामान्य/अनारक्षित/सामान्य-ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के वो कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों. (OBC नॉन क्रीमि लेयर, SC, ST, दिव्यांग और थर्ड जेंडर के लिए 50% अंक तय किया गया है)
  • जिन्होंने मास्ट्रस की परीक्षा दे दी है लेकिन अभी रिजल्ट वेटिंग में है

CSIR UGC NET How To Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर CSIR NET रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर लॉगिन करें. 
  • अब अपना आवेदन फॉर्म भरें. 
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें. 
  • फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

CSIR UGC NET Application Fees: आवेदन शुल्क 

  • सामान्य- 1150 रुपये 
  • सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल)- 600 रुपये 
  • एससी/एसटी- 325 रुपये 
  • दिव्यांग- 325 रुपये 
  • थर्ड जेंडर- 325 रुपये 

यह भी पढ़ें- 132 शहरों में इस डेट को होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस 

Previous article Chhath Puja 2025: खरना में बनती है ये स्पेशल गुड़ की खीर, जानें पारंपरिक प्रसाद तैयार करने की आसान रेसिपी
Next article Chhath Puja 2025: आखिर छठ पूजा में क्यों नहीं होती पंडित जी की जरूरत? जानिए क्यों बाकी त्योहारों से अलग है ये पर्व
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel