[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CSIR UGC NET का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

CSIR UGC NET का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

0
CSIR UGC NET का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET Admit Card (सांकेतिक फोटो AI Generated)

CSIR UGC NET Admit Card 2025 OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CSIR UGC NET Admit Card 2025 जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट होता है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड कर लेना जरूरी है.

CSIR UGC NET Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर CSIR UGC NET Admit Card 2025 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

CSIR UGC NET Admit Card 2025 Download Here

CSIR UGC NET Exam Date: इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं. समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना बेहतर रहेगा. सभी निर्देशों का पालन करें और बिना घबराए परीक्षा दें. सीएसआईआर UGC NET परीक्षा में सफलता के लिए आत्मविश्वास और सही रणनीति सबसे ज्यादा जरूरी होती है.

कब होगी CSIR UGC NET परीक्षा?

NTA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सीएसआईआर UGC NET परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी की डिटेल्स पहले ही जारी कर दी गई थीं, ताकि उम्मीदवार अपने सफर और तैयारी की योजना बना सकें. अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें.

यह भी पढ़ें: CUET PG 2026 के लिए कौन-कौन कर सकते हैं अप्लाई? यहां देखें एग्जाम डिटेल्स

Previous article Christmas Balls Decoration Ideas: क्रिसमस बॉल्स से अपने घर की खूबसूरती में लगाएं चार चांद
Next article भारतीय स्क्वाश टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता खिताब, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel