[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CMAT Exam 2026 Application: सीमैट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

CMAT Exam 2026 Application: सीमैट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

0
CMAT Exam 2026 Application: सीमैट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
CMAT Exam 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरती स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (Freepik)

CMAT Exam 2026 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीमैट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था, उन्हें एक और मौका मिल गया है. पहले इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 थी. अगर आप मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं और CMAT Exam 2026 देना चाहते हैं, तो नई तारीख से पहले आराम से अप्लाई कर सकते हैं. यह मौका बिल्कुल मिस न करें.

सीमैट एग्जाम में आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. CMAT Exam 2026 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 नवंबर 2025 तक का समय था. इसके लिए अब आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर रात 11:50 तक जारी रहेगी. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

CMAT Exam 2026 Application Process: ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cmat.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाना होगा.
  • अब Common Management Admission Test CMAT 2026 के लिंक पर जाएं.
  • इसके बाद Registration Here के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

CMAT Exam 2026 Application Form यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें.

NTA ने दी जानकारी

CMAT Application में करेक्शन का मौका

सीमैट एग्जाम में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए 25 नवंबर तक फीस जमा करने का मौका है. पहले फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर थी. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 26 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक का समय मिलेगा. CMAT Exam में आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: MCC ने जारी किया नीट पीजी का रिवाइज्ड शेड्यूल, जानिए राउंड 1 का रिजल्ट कब होगा जारी 

Previous article धरोहरों की रक्षा व संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डीएम
Next article Motihari: अगलगी से लाखों का नुकसान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel