[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CLAT 2026 Registration: करनी है Law की पढ़ाई तो यहां करें आवेदन, देखें क्लैट परीक्षा का शेड्यूल

CLAT 2026 Registration: करनी है Law की पढ़ाई तो यहां करें आवेदन, देखें क्लैट परीक्षा का शेड्यूल

0
CLAT 2026 Registration: करनी है Law की पढ़ाई तो यहां करें आवेदन, देखें क्लैट परीक्षा का शेड्यूल
CLAT 2026 Registration

CLAT 2026 Registration: अगर आप भी वकील बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) कंसोर्टियम ने क्लैट 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए देश की 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलता है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस बार परीक्षा देने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं. 

CLAT 2026 Registration: 1 अगस्त से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 

क्लैट 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त 2025  से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. कैंडिडेट्स समय रहते आवेदन कर लें. अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. 

CLAT 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा? 

परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी किए जाएंगे. हालांकि, अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है. 

CLAT 2026 Eligibility: योग्यता 

क्लैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए देश के टॉप सरकारी लॉ कॉलेज में दाखिला मिलता है. इस परीक्षा के जरिए छात्र 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB और 1 वर्षीय LLM कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. दोनों कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. 

5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB के लिए शैक्षणिक योग्यचा 

  • जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, NRI- 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की डिग्री 
  • एससी और एसटी- 40 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की डिग्री 

LLM कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यचा 

  • जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, NRI- 50 प्रतिशत अंकों के साथ LLB की डिग्री 
  • एससी और एसटी- 45 प्रतिशत अंकों के साथ LLB की डिग्री 

CLAT 2026 Exam Pattern: 2 घंटे की होगी परीक्षा

क्लैट 2026 परीक्षा का आयोजन पेन-पेपर मोड में होगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी. परीक्षा में लॉ विषय से सवाल पूछे जाएंगे. इसके अलावा अंग्रेजी, करैंट अफेयर्स, आदि विषय से सवाल पूछे जाएंगे. 

आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन करें. 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • यहां होमपेज पर क्लैट 2026 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें 
  • अपनी फोटो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सिग्नेचर आदि अपलोड करें 
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें 
  • अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें 

यह भी पढ़ें- NEET PG City Slip 2025: नीट पीजी सिटी स्लिप में बड़ी गड़बड़ी! शहर के नाम के बदले ये क्या लिख दिया, छात्रों ने की सुधार की मांग

यह भी पढ़ें- Best MBBS College: 7 से 10 हजार में कर सकते हैं एमबीबीएस की पढ़ाई, देखें भारत के सबसे सस्ते और बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट

Previous article Saran News : राजेंद्र कॉलेज के छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Next article Buxar News: एमएसीपीएस का लाभ मिलने से शिक्षकों में खुशी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel