[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

0
चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
Chandigarh JBT Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)

Chandigarh JBT Admit Card 2025: चंडीगढ़ में जूनियर बेसिक टीचर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने जेबीटी भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आवश्यक है ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.

Chandigarh JBT Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन या “JBT Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

Chandigarh JBT Exam Admit Card 2025 Download यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 218 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का आरक्षण इस प्रकार है कि जनरल वर्ग के लिए 111 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 44 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 22 पद और एससी वर्ग के लिए 41 पद आरक्षित हैं.

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक मान्य पहचान पत्र लेकर जाना होगा. मान्य आईडी प्रूफ में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक शामिल है. बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में सरकारी नौकरियों की बहार, रेलवे SSC समेत 15 बड़ी परीक्षाएं, देखें कैलेंडर

Previous article मैदान पर उतरने वाला सबसे साहसी खिलाड़ी, गंभीर ने की जिसकी तारीफ, पंत ने कहा- उसने मेरे शरीर पर गहरा निशान लगाया
Next article कहां गया पैसा? कंगाल पाकिस्तान पर IMF की बड़ी कारवाई, अरबों डॉलर के कर्ज की जांच शुरू
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel