[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information अच्छी रही CDS और NDA परीक्षा में उपस्थिति, जानिए कैसा रहा पेपर

अच्छी रही CDS और NDA परीक्षा में उपस्थिति, जानिए कैसा रहा पेपर

0
अच्छी रही CDS और NDA परीक्षा में उपस्थिति, जानिए कैसा रहा पेपर
सीडीएस और एनडीए परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CDS And NDA Exam: बीते रविवार को देश भर में सीडीएस परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से किया जाता है. वहीं झारखंड की राजधानी रांची में भी रविवार यानी कि 14 सितंबर 2025 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया. सीडीएस परीक्षा में करीब 61 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए. वहीं एनडीए और नौसेना अकैडमी की परीक्षा में उपस्थिति लगभग 72 प्रतिशत रही. 

CDS And NDA Exam: एनडीए परीक्षा दो शिफ्ट में 

बीते रोज दोनों ही परीक्षाएं सुचारू रूप से पूरी हुईं. एनडीए की परीक्षा दो पाली में और सीडीएस की परीक्षा तीन पाली में कराई गई. एनडीए की परीक्षा से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए. 

CDS And NDA Paper Analysis: परीक्षार्थियों ने दिया फीडबैक 

प्रभात खबर रांची एडिशन के अखबार में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, पटना से परीक्षा देने आए सास्वत ने बताया कि गणित का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा. हालांकि, सामान्य योग्यता के सवाल सामान्य स्तर के थे. वहीं आदित्य ने कहा कि गणित के कुछ सवालों को हल करने में काफी समय लग गया, जिसके कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया. उनका कहना था कि पेपर की लंबाई और सवालों की गहराई ने परीक्षा को कठिन बना दिया.

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट को लेकर भी कई अभ्यर्थियों ने अपनी राय रखी. आदित्य और अन्य छात्रों ने कहा कि इसमें भूगोल और इतिहास से पूछे गए सवाल थोड़े कठिन थे. हालांकि, अंग्रेजी के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे और इससे पेपर का संतुलन बना रहा.

वहीं सीडीएस परीक्षा को लेकर अधिकांश छात्रों ने इसे औसत स्तर का बताया. उम्मीदवार नीरज ने कहा कि कुछ प्रश्न पिछले सत्र की तुलना में अलग प्रकार के थे. उनका कहना था कि सवालों का पैटर्न कुछ हद तक बदलता हुआ दिखाई दिया, जिससे परीक्षा का स्तर और चुनौतीपूर्ण हो गया.

CDS And NDA Exam Result: रिजल्ट का इंतजार 

कुल मिलाकर, परीक्षाओं के बाद अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि एनडीए का गणित पेपर कठिनाई स्तर पर भारी रहा, जबकि सीडीएस परीक्षा औसत रही. अब छात्रों की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- डिलीवरी बॉय से Deputy Collector तक का सफर, पत्नी और दोस्त के साथ से बिखेरी सफलता की चमक

Previous article Wordle #1549: दिमाग चकरा देने वाली पहेली का जानें सही जवाब
Next article Sharadiya Navratri 2025: इस साल मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी? जानें क्या होगा इसका प्रभाव
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel