[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE Two Exam System: किन छात्रों को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन

CBSE Two Exam System: किन छात्रों को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन

0
CBSE Two Exam System: किन छात्रों को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

CBSE Two Exam System: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से मई महीने में CBSE की सेकंड सेशन की परीक्षा आयोजित की जाएगी. CBSE ने कहा है कि LOC (List Of Candidates) सबमिशन विंडो 20 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस सेकंड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे इस परीक्षा से जुड़ी एलिजिबिलिटी और अन्य डिटेल्स जान लें.

कौन से स्टूडेंट्स दे सकते हैं सेकंड परीक्षा?

CBSE सेकंड सेशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स नीचे बताए गए सभी क्राइटेरिया में फिट होना पड़ेगा-

  • सभी छात्रों के लिए पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल होना अनिवार्य है.
  • अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा विषयों में शामिल नहीं हुआ है, तो वह दूसरे एग्जाम के लिए पात्र नहीं होगा.
  • छात्र ने पहली मुख्य परीक्षा में कम से कम तीन सब्जेक्ट की परीक्षा दी होनी चाहिए.
  • सुधार (Improvement) परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा 10 पास होना जरूरी है.
  • 2025 की परीक्षा में जो छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में आए हैं, वे पात्र होंगे.
  • स्पोर्ट्स कोटे से शामिल स्टूडेंट्स भी इस परीक्षा को दे सकते हैं.

क्या है CBSE का दो एग्जाम का सिस्टम?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 10 के लिए 2026 से टू बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. इस नई व्यवस्था के तहत 2026 में मुख्य बोर्ड परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट सुधारने का एक और ऑप्शन मिलेगा. स्टूडेंट्स मई में होने वाली दूसरी परीक्षा में कम से कम तीन सब्जेक्ट का नंबर इंप्रूव कर सकेंगे.

नई स्कीम के अनुसार, कक्षा 10 के छात्रों को मई 2026 में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में ज्यादा-से-ज्यादा तीन विषयों में अपने अंक सुधारने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बेहतर रिजल्ट हासिल करने में मदद मिलेगी.

CBSE Second Board Exam 2026: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सेकंड बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को LOC (List of Candidates) फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा.

इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in/newsite/private/index.html पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. बोर्ड ने साफ किया है कि फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार समय रहते सही जानकारी के साथ आवेदन कर लें.

CBSE Second Board Exam 2026: क्या है सिलेबस?

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 उसी सिलेबस पर आधारित होगा, जिस पर साल की पहली बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी. यानी छात्रों को किसी नए सिलेबस की तैयारी नहीं करनी होगी.

CBSE Second Board Exam 2026: क्या है फीस स्ट्रक्चर?

सेकंड बोर्ड परीक्षा की फीस कैंडिडेट्स की कैटेगरी और परीक्षा केंद्र के क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. भारत में प्रति विषय फीस इस प्रकार है:

  • रेगुलर फीस: 320 रुपये प्रति विषय
  • कुल फीस (लगभग): 1100 रुपये प्रति उम्मीदवार प्रति विषय

जो उम्मीदवार निर्धारित समय के बाद फीस जमा करेंगे, उन्हें रेगुलर फीस के अलावा 2000 रुपये अतिरिक्त लेट फीस के रूप में देना होगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन और फीस जमा करें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें- सेकेंड CBSE बोर्ड एग्जाम के लिए LOC सबमिशन शुरू, cbse.gov.in पर जल्द करें आवेदन

Previous article ट्रंप बोले- ईरान से शांति समझौता फाइनल हुआ तो जाऊंगा पाकिस्तान, मध्यस्थता कर रहे पाक अफसरों को सराहा
Next article Bhoot Bangla X Review: सोशल मीडिया पर छाई अक्षय की हॉरर-कॉमेडी, क्लाइमेक्स कर देगा हैरान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel