[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE ने बदला अपना ही नियम, 10वीं कक्षा पर नहीं लागू होगी थ्री लैंग्वेज पॉलिसी

CBSE ने बदला अपना ही नियम, 10वीं कक्षा पर नहीं लागू होगी थ्री लैंग्वेज पॉलिसी

0
CBSE ने बदला अपना ही नियम, 10वीं कक्षा पर नहीं लागू होगी थ्री लैंग्वेज पॉलिसी
छात्रों की सांकेतिक तस्वीर

CBSE Three Language Policy: CBSE ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नया अपडेट जारी किया है. CBSE के एकेडमिक निदेशक प्रज्ञा एम सिंह ने साफतौर पर कहा कि क्लास 10वीं के मौजूदा स्टूडेंट पर थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू नहीं होगी. उन्होंने कहा कि क्लास 9वीं के मौजूदा छात्रों को छूट दी गई है. वे दो विदेशी भाषा और एक इंडियन लैंग्वेज पढ़ सकते हैं.

CBSE ने लिया यू -टर्न

सीबीएसई के इस फैसले को उसका यू-टर्न कहा जा रहा है. बोर्ड ने इस फैसले को लेकर गाइडलाइंस जारी की है, जिसके तहत 10वीं के छात्रों को तीसरी लैंग्वेज की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी. इस फैसले से लाखों छात्र और उनके माता-पिता को राहत मिली है.

नए नियम के तहत क्या बदला है?

क्लास 10वीं के मौजूदा छात्रों पर यह न्यू लैंग्वेज पॉलिसी लागू नहीं होगी. उन्हें पहले की तरह ही अपनी पढ़ाई जारी रखनी है. जो छात्र अभी क्लास 7वीं, 8वीं और 9वीं में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी आगे चलकर 10वीं क्लास में तीसरी भाषा का बोर्ड एग्जाम देने की कोई जरूरत नहीं होगी.

क्या है CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी?

CBSE कुछ समय पहले थ्री लैंग्वेज पॉलिसी (Three Language Policy) लेकर आया था, जिसे 1 जुलाई 2026 से देशभर के सभी CBSE से जुड़े स्कूलों में लागू किया जाना था. थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के तहत स्टूडेंट्स दो तीन भाषा पढ़ाई जाती, जिसमें से दो इंडियन लैंग्वेज होना जरूरी था. थ्री लैंग्वेज पॉलिसी उन स्टूडेंट्स पर लागू होगी जो इस साल (2026) में 6ठीं कक्षा में एडमिशन लेंगे.

CBSE ने क्यों बदला नियम?

CBSE के इस नियम का कई छात्र और उनके माता-पिता विरोध कर रहे थे. बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ कई राज्यों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सामूहिक विरोध का सामना करने के बाद CBSE ने अब अपने फैसले में बदलाव किया है.

कब जारी हुआ था थ्री लैंग्वेज पढ़ा जाने का फैसला?

CBSE के तहत स्कूलों में थ्री लैंग्वेज पढ़ाए जाने का फैसला 15 मई 2026 को एक सर्कुलर के तहत जारी किया गया था. जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 9 में तीन भाषाएं (R1, R2, R3) पढ़ने का फैसला लागू किया था, जिसमें कम से कम दो भाषाएं भारतीय होनी चाहिए. इस नियम को 1 जुलाई से लागू किए जाने की बात भी कही गई थी.

चौथी भाषा के रूप में फॉरेन लैंग्वेज चुन सकते हैं


बोर्ड ने मई में जारी सर्कुलर में साफ कहा था कि छात्र अलग विदेशी भाषा (इंग्लिश के अलावा जैसे कि फ्रेंच, चाइनीज आदि) पढ़ना चाहते हैं तो वे चौथी या ऑप्शनल भाषा के रूप में इसे चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पढ़ाई में लगेंगे कितने साल? 10वीं, 12वीं से लेकर MBBS और CA तक, देखें लिस्ट

Previous article रोहतास में एक ओर शुरू हुआ मां काली का हवन-पूजन, तुरंत होने लगी तेज बारिश
Next article सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षार्थी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel