[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE Re Evaluation 2026: अंतिम तारीख से पहले 63119 री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन, तुरंत करें अप्लाई

CBSE Re Evaluation 2026: अंतिम तारीख से पहले 63119 री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन, तुरंत करें अप्लाई

0
CBSE Re Evaluation 2026: अंतिम तारीख से पहले 63119 री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन, तुरंत करें अप्लाई
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

CBSE Re Evalutaion 2026: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन 2026 प्रक्रिया को लेकर छात्रों की ओर से भारी संख्या में आवेदन किए गए जा रहे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 जून 2026 है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे जल्द-से-जल्द आवेदन कर लें. अब तक कुल 63,119 री-इवैल्यूएशन रिक्वेस्ट और 7,314 मार्क्स वेरिफिकेशन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

मार्क्स को लेकर डाउट, बड़ी संख्या में आए आवेदन

लास्ट डेट से पहले ही री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के इतने बड़े आंकड़े सामने आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह दिखाता है कि बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं. इस बार आवेदन की संख्या में वृद्धि इसलिए भी देखी जा रही है क्योंकि छात्रों को अपने मार्क्स में सुधार की उम्मीद है. ऐसा इसलिए कि ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) के कारण बहुत सारे स्टूडेंट्स के मार्क्स प्रभावित हुए हैं.

री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है


सीबीएसई ने इस बार री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, ताकि छात्र आसानी से अपने मार्क्स की जांच के लिए आवेदन कर सकें. पहले चरण में छात्रों को अपनी आंसर कॉपी जांचने का अवसर दिया जाता है, उसके बाद वे चाहें तो री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई?

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर लॉगिन करें.
  • डैशबोर्ड पर Answer Book Viewing / Verification / Re-evaluation का ऑप्शन चुनें.
  • सबसे पहले अपनी Answer Sheet की स्कैन कॉपी देखें और जांच करें.
  • अगर अंकों में किसी तरह की गलती लगती है तो Verification of Marks या Re-evaluation का ऑप्शन चुनें.
  • आवश्यक विषयों का चयन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी या रसीद सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल पर DDoS अटैक का शक, 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स

Previous article धोरैया में कचरा प्रबंधन की नयी व्यवस्था पर हुई चर्चा, अब स्वच्छता कर्मियों को गंगा ग्राम ऐप दर्ज करानी होगी उपस्थिति
Next article बगहा: पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी ने पौधे लगाकर दिया संरक्षण का संदेश
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel