[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE का नया नियम, अब नकल करना पड़ेगा महंगा, नहीं जुड़ेंगे मार्क्स 

CBSE का नया नियम, अब नकल करना पड़ेगा महंगा, नहीं जुड़ेंगे मार्क्स 

0
CBSE का नया नियम, अब नकल करना पड़ेगा महंगा, नहीं जुड़ेंगे मार्क्स 
सांकेतिक तस्वीर

CBSE New Rule: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है. नए नियम के अनुसार अब छात्रों को 6वें या 7वें के एडिशनल सब्जेक्ट के आधार पर पास घोषित नहीं किया जाएगा. ये नियम विशेषकर उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो परीक्षा के दौरान नकल या किसी अनुचित व्यवहार के कारण निष्कासित कर दिए गए हों. ऐसे स्टूडेंट्स को कंपार्ट्मेंट देना होगा.

पहले बोर्ड के नियमों में यह व्यवस्था थी कि यदि छात्र किसी मुख्य विषय में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता था, लेकिन उसने अतिरिक्त विषय में अच्छे अंक प्राप्त किए होते थे, तो उस विषय के आधार पर उसे पास घोषित किया जा सकता था. अब बोर्ड ने इस व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला लिया है.

क्या है CBSE का नया नियम?

नए नियम के अनुसार अब स्टूडेंट्स को पास होने के लिए अपने मुख्य विषयों में ही निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे. यदि किसी छात्र का किसी विषय का रिजल्ट अनुचित साधनों (Unfair Means) या अन्य कारणों से रोका जाता है, तब भी वह अतिरिक्त विषय के अंकों के आधार पर पास नहीं माना जाएगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

बोर्ड के अनुसार कुछ मामलों में छात्र एडिशनल सब्जेक्ट के सहारे पास घोषित हो रहे थे, जिससे एग्जाम सिस्टम की निष्पक्षता प्रभावित हो रही थी. इसलिए बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए यह निर्णय लिया है.

छात्रों पर क्या पड़ेगा असर

इस बदलाव के बाद छात्रों को अपने मुख्य विषयों पर ज्यादा ध्यान देना होगा. इस नियम के बाद एडिशनल विषय अब केवल आपके कौशल और ज्ञान के लिए होंगे. नंबर्स बढ़ाने में इनकी भूमिका नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- जल्द आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, शुरू होने वाला है टॉपर्स वेरिफिकेशन

Previous article प्रबंधन के आश्वासन के बाद ट्रक मालिकों का आंदोलन स्थगित
Next article राष्ट्रीय लोक अदालत आज
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel