[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE Maths Paper 2026: आखिर सेक्शन D में ऐसा क्या था, देखकर स्टूडेंट्स के छूटे पसीने

CBSE Maths Paper 2026: आखिर सेक्शन D में ऐसा क्या था, देखकर स्टूडेंट्स के छूटे पसीने

0
CBSE Maths Paper 2026: आखिर सेक्शन D में ऐसा क्या था, देखकर स्टूडेंट्स के छूटे पसीने
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

CBSE Maths Paper 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की मैथ्स परीक्षा 9 मार्च 2026 को आयोजित की गई. परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों के बीच पेपर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई छात्रों का कहना है कि पेपर ओवरऑल आसान था, लेकिन कुछ हिस्से ऐसे थे जिन्होंने उन्हें थोड़ा उलझा दिया. खासकर सेक्शन D को लेकर छात्रों के बीच काफी चर्चा रही.

कैसा रहा मैथ्स का पेपर?

परीक्षा देकर बाहर निकले कई छात्रों ने बताया कि मैथ्स के पेपर में केस स्टडी आधारित सवाल ज्यादा थे, जो थोड़ा कंफ्यूज करने वाले थे. कुछ छात्रों को सेक्शन D के सवाल हल करने में ज्यादा समय लगा. सेक्शन डी में केस स्टडी के सवाल थे. वहीं सेक्शन E में भी लंबे सवाल होने की वजह से कई छात्रों को सोच-समझकर जवाब देना पड़ा.

NCERT पढ़ने वालों को नहीं होगी दिक्कत

कुछ छात्रों का मानना है कि जिन स्टूडेंट्स ने NCERT किताबों और सैंपल पेपर की अच्छी तैयारी की थी, उनके लिए पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था. एक छात्रा ने बताया कि उनके हिसाब से पेपर आसान था और उन्हें उम्मीद है कि वे 95 से ज्यादा अंक हासिल कर सकती हैं.

MCQ को छोड़कर बाकी सब टफ था

एक अन्य छात्र ने कहा कि पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन सवाल थोड़े घुमाकर पूछे गए थे. इसलिए कई बार सवाल समझने में समय लग रहा था. एक छात्र ने यह भी कहा कि 10वीं के मैथ्स पेपर की तुलना में 12वीं का पेपर ज्यादा आसान लगा.

परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने वाले कई छात्रों ने बताया कि फॉर्मूला बेस्ड सवाल आसान लगे. वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि MCQ को छोड़कर बाकी सेक्शन थोड़े चुनौतीपूर्ण लगे.

ओवरऑल एवरेज रहा पेपर

कुल मिलाकर छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर कहा जा सकता है कि इस बार का मैथ्स पेपर ओवरऑल एवरेज रहा. जिन छात्रों ने पूरे सिलेबस की अच्छी तरह से प्रैक्टिस की थी, उनके लिए तीन घंटे में पेपर हल करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहा होगा. लेकिन जिनकी तैयारी थोड़ी भी कमजोर रही, उनके लिए अच्छे अंक लाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कई छात्रों ने यह भी कहा कि पेपर ऐसा था जिसमें सामान्य तैयारी के साथ भी 80 से ज्यादा अंक लाने की उम्मीद की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं अकाउंटेंसी एग्जाम आसान था या घुमावदार? जानें एक्सपर्ट की राय

Previous article ‘हमें आपके नेतृत्व की आदत हो गई है’, नीतीश कुमार को लेकर विजय चौधरी हुए भावुक
Next article सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से गुस्से में लोग, बिहार के मौलाना पर 83 थानों में केस दर्ज
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel