[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE Important Notice: बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अनिवार्य किए 7 नियम, देखें पूरी लिस्ट

CBSE Important Notice: बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अनिवार्य किए 7 नियम, देखें पूरी लिस्ट

0
CBSE Important Notice: बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अनिवार्य किए 7 नियम, देखें पूरी लिस्ट
CBSE Important Notice: बोर्ड एग्जाम के लिए नोटिस

CBSE Important Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार बोर्ड ने काफी जरूरी नए नियम (CBSE Important Notice) भी बनाए हैं. इसी कड़ी में छात्रों से अब एग्जाम फॉर्म भरवाए जा रहे हैं. साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि परीक्षा में बैठने के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें पूरी करनी जरूरी होंगी. जो छात्र इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा.

CBSE Important Notice: सीबीएसई ने बनाए 7 नियम

CBSE ने साफ किया है कि इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 7 नियम मानना बेहद जरूरी है. बोर्ड का मकसद पढ़ाई की गुणवत्ता को बनाए रखना और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखना है. आइए बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं ये 7 नियम क्या हैं.

  • पहला नियम- छात्रों को लगातार दो साल कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक पढ़ाई करनी होगी. मतलब स्कूल में नियमित पढ़ाई जरूरी होगी.
  • दूसरा नियम- स्कूल में कम से कम 75% उपस्थिति जरूरी है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि छात्र पढ़ाई से दूर न रहे.
  • तीसरा नियम- आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) भी जरूरी हो गया है. दो सालों का आंतरिक मूल्यांकन होना चाहिए. नहीं तो बोर्ड रिजल्ट नहीं मिलेगा.
  • चौथा नियम- कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो अतिरिक्त विषय और कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक अतिरिक्त विषय चुनने का ऑप्शन मिलेगा. लेकिन इन विषयों की पढ़ाई भी दोनों साल करनी होगी.
  • पांचवां नियम- ऐसे विषय जिनकी सुविधा स्कूल में नहीं होगी, जैसे कोई खास प्रयोगशाला या स्पेशल शिक्षक नहीं हो, उन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा.
  • छठा नियम- अगर कोई छात्र अपने अतिरिक्त विषय में फेल हो जाता है, तो उसे ‘कंपार्टमेंट’ या ‘एसेंशियल रिपीट’ दिया जाएगा. इसके लिए वह प्राइवेट उम्मीदवार बनकर अगली बार फिर से परीक्षा दे सकेगा.
  • सातवां नियम- बिना इन शर्तों को पूरा किए छात्र बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त विषय प्राइवेट उम्मीदवार बनकर नहीं दे सकेंगे.

2026 से दो बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई ने यह बड़ा बदलाव भी किया है कि साल 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी. पहली बार की परीक्षा अनिवार्य होगी. दूसरी बार की परीक्षा वैकल्पिक होगी ताकि छात्र अपने नंबर सुधार सकें या पास हो सकें. यह सुविधा छात्रों को और बेहतर परफॉर्मेंस का मौका देने के लिए लाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: अंदर से कैसा दिखता है अंबानी का स्कूल, अरबपतियों की पहली पसंद, देखें कैंपस की फोटो

Previous article Patna News: अपराधियों पर पटना पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! महाराष्ट्र से पकड़ लाए कुख्यात
Next article दुर्गा पूजा पंडाल में अग्निशमन विभाग ने दिया सुरक्षा प्रशिक्षण
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel