[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information केमिस्ट्री में सिर्फ रटने से नहीं चलेगा काम, इन स्मार्ट टिप्स की मदद से करें तैयारी 

केमिस्ट्री में सिर्फ रटने से नहीं चलेगा काम, इन स्मार्ट टिप्स की मदद से करें तैयारी 

0
केमिस्ट्री में सिर्फ रटने से नहीं चलेगा काम, इन स्मार्ट टिप्स की मदद से करें तैयारी 
CBSE Exam Tips: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

CBSE Exam Tips: सीबीएसई की 12वीं क्लास की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू है. इस परीक्षा में केवल रटने से काम नहीं चलेगा बल्कि कॉन्सेप्ट और गहरी समझ होनी चाहिए. इसी के साथ स्ट्रैटजी भी बहुत जरूरी है. अगर आप भी केमिस्ट्री परीक्षा में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो यहां बताए टिप्स की मदद से तैयारी करें.

केमिस्ट्री एक ऐसा सब्जेक्ट है. जिसमें सिर्फ रटने से काम नहीं चलेगा. कॉन्सेप्ट की गहरी समझ और सही स्ट्रेटजी इसे आसान बनाता है. फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक, तीनों सेक्शन संतुलन और स्मार्ट प्रैक्टिस मांगते हैं. सही रिवीजन प्लान, फॉर्मूला शीट, रिएक्शन मैप और टाइम मैनेजमेंट से केमिस्ट्री में हाई स्कोर करना पूरी तरह संभव है.

फिजिकल केमिस्ट्री की तैयारी

  • फॉर्मूलों पर फोकस करें और न्यूमेरिकल का नियमित अभ्यास करें.
  • अपनी खुद की फॉर्मूला शीट बनाएं. चैप्टर-वाइज फॉर्मूलों को लिखना और बार-बार दोहराना याददाश्त को मजबूत करता है.
  • NCERT टेक्स्टबुक, NCERT उदाहरण और पिछले सालों के CBSE बोर्ड पेपर्स से प्रैक्टिस करें.
  • NCERT के सॉल्व्ड एग्जाम्पल्स को जरूर रिवाइज करें ताकि थ्योरी को न्यूमेरिकल में बदलने का तरीका समझ आए.
  • हल किए गए सवालों में हुई आम गलतियों (कैल्कुलेशन, सब्स्टीट्यूशन, यूनिट कन्वर्जन) को पहचानें.
  • एक अलग नोटबुक में अपनी गलतियां लिखें ताकि दोहराव न हो.
  • टाइम्ड कंडीशन में प्रैक्टिस करें. इससे स्पीड और कॉन्फिडेंस दोनों बढ़ता है.

ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की तैयारी

  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा जरूरत होती है कॉन्सेप्ट और रिएक्शन की समझ की.
  • नेम रिएक्शन्स और कन्वर्जन-बेस्ड सवालों को प्राथमिकता दें क्योंकि ये अक्सर पूछे जाते हैं.
  • रट्टा लगाने के बजाय रिएक्शन का मैकेनिज्म और कंडीशन समझें. इससे नए तरह के सवालों में भी प्रोडक्ट पहचानना आसान होता है.
  • रिएक्शन के फ्लोचार्ट बनाएं और पिछले सालों के पेपर्स से ऑर्गेनिक कन्वर्जन का अभ्यास करें.
  • विजुअल टूल्स जैसे फ्लोचार्ट अलग-अलग चैप्टर्स को जोड़ने में मदद करते हैं और लंबे समय तक याद रखने में सहायक होते हैं.

इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री की तैयारी

NCERT से बेसिक पढ़ें
टेबल और चार्ट बनाएं. पीरियॉडिक ट्रेंड्स, क्वालिटेटिव एनालिसिस और कंपाउंड्स को टेबल/चार्ट में लिखकर याद करें.
बार-बार रिवीजन करें. छोटे-छोटे नोट्स बनाकर रोज 15-20 मिनट रिवाइज करें.
पिछले साल के सवाल हल करें

यह भी पढ़ें- 100 में 100 नंबर पक्का! इन स्मार्ट टिप्स की मदद से करें Maths बोर्ड एग्जाम की तैयारी

Previous article जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, 26 फरवरी को रखेंगी भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला
Next article बियोन्ड द ब्लेड सम्मेलन में न्यूरो ऑन्कोलॉजी के आधुनिक इलाज पर मंथन,  डॉक्टरों ने टारगेटेड थैरेपी को पारंपरिक कीमोथेरेपी से बताया बेहतर  
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel