[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 10वीं और 12वीं का CBSE रिजल्ट जारी, आगे क्या? जानिए कहां से मिलेगी मार्कशीट

10वीं और 12वीं का CBSE रिजल्ट जारी, आगे क्या? जानिए कहां से मिलेगी मार्कशीट

0
10वीं और 12वीं का CBSE रिजल्ट जारी, आगे क्या? जानिए कहां से मिलेगी मार्कशीट
रिजल्ट देखते छात्र (NCVT ITI Result 2025)

CBSE Compartment Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. जहां एक ओर 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 38.6 % रहा. वहीं 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का पास प्रतिशत 48.68% रहा. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में पास हो चुके हैं, उन्हें अब मार्कशीट का इंतजार है. 

12वीं में कुल कितने छात्र पास हुए?

सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. कुल 1,43,581 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 1,38,666 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद 53,201 छात्र सीबीएसई कंपार्टमेंट 12वीं परीक्षा में सफल हुए. कुल पास प्रतिशत 38.6 प्रतिशत रहा. लड़कियों का पास प्रतिशत 41.35 प्रतिशत रहा और लड़कों का 36.7 प्रतिशत रहा. 

10वीं में कुल कितने छात्र पास हुए? 

10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 5 अगस्त 2025 को जारी किया गया. इस परीक्षा के लिए कुल 1,43,648 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,38,898 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 67,620 छात्र पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 48.68% रहा. 

इन डिटेल्स की मदद से चेक करें रिजल्ट 

ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

कहां चेक करें रिजल्ट? 

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE 10th Supplementary Result 2025 Steps To Download: ऐसे देखें रिजल्ट 

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Secondary School Compartment Examination (Class X) 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • पना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • इसे डाउनलोड या प्रिंट करें 

CBSE Marksheet 2025: मार्कशीट और सर्टिफिकेट कहां और कैसे मिलेगा? 

ऐसे छात्र जो सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास हो चुके हैं, उन्हें कई मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट मिलेगा. यह मार्कशीट DigiLocker में ऑनलाइन उपलब्ध होगी. वहीं कुछ दिनों बाद हार्डकॉपी के फॉर्म में सर्टिफिकेट स्कूल से मिल जाएगी. यह अपडेटेड मार्कशीट सप्लीमेंट्री एग्जाम के अंक जोड़कर छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी. 

यह भी पढ़ें- CBSE Notice: सीबीएसई का नया फरमान, हर कक्षा में सिर्फ 40 बच्चे

Previous article डीयू में 70000 से अधिक छात्रों ने लिया Admission, मिड-एंट्री विंडो इस दिन होगी ओपन
Next article Jharkhand News: दादा धो रहे थे बाइक, तालाब में डूबने से 8 साल के पोते की मौत, पानी में डूबने से दो और की गयी जान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel