[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information कैसा रहा 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर? जानिए एक्सपर्ट की राय 

कैसा रहा 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर? जानिए एक्सपर्ट की राय 

0
कैसा रहा 12वीं बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर? जानिए एक्सपर्ट की राय 
CBSE Class 12 Chemistry: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

CBSE Class 12 Chemistry Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 28 फरवरी को कक्षा 12 की केमिस्ट्री परीक्षा आयोजित की. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई. स्टूडेंट्स और शिक्षकों की मानें तो केमिस्ट्री का पेपर ठीक था. आइए, विस्तार से जानते हैं कि पेपर कैसा रहा?

क्या है एक्सपर्ट की राय?

डॉ. ए. प्रमिला, रांची स्थित कैराली स्कूल की केमिस्ट्री की PGT शिक्षिका ने कहा कि केमिस्ट्री का प्रश्न पत्र बैलेंसड था और CBSE के सिलेबस के अनुसार ही था. ज्यादातर सवाल NCERT से आए थे. कन्सैप्चुअल और एप्लीकेशन बेस्ड सवाल थे. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने NCERT बुक की मदद से तैयारी की थी, उन्हें परेशानी नहीं हुई होगी.

NCERT से पूछे गए थे सवाल

पिछले 10 वर्षों से क्लास 11-12वीं के स्टूडेंट्स को पढ़ाने वाली डॉ. प्रमिला ने कहा कि 5 मार्क्स वाले सवाल इंपोर्टेंट टॉपिक्स से थे. इनमें से ज्यादातर सीधे NCERT से पूछे गए सवाल थे.

पेपर स्टूडेंट फ्रेंडली था

डॉ. प्रमिला ने कहा कि केमिस्ट्री का पेपर स्टूडेंट फ्रेंडली था और इसके लिए दिया गया समय भी पर्याप्त था. प्रैक्टिस करने वाले स्टूडेंट्स समय पर अपना पेपर खत्म कर पाएंगे होंगे. उन्होंने कहा कि पेपर मॉडरेट था.

केमिस्ट्री पेपर का पैटर्न

  • पेपर का पैटर्न
  • कुल अंक: 70
  • सेक्शन A: एमसीक्यू
  • सेक्शन B: 2 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न
  • सेक्शन C: 3 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न
  • सेक्शन D: केस-आधारित प्रश्न
  • सेक्शन E: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…

Previous article दलाल स्ट्रीट पर जल्द आने वाला है NSE का IPO, क्या खुद के प्लेटफॉर्म पर होगा लिस्ट?
Next article Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन सा फ्लैगशिप है पैसा वसूल? देखें कंपैरिजन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel