[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE के OnMark पोर्टल में गड़बड़ी, बोर्ड ने एथिकल हैकर्स को कहा धन्यवाद

CBSE के OnMark पोर्टल में गड़बड़ी, बोर्ड ने एथिकल हैकर्स को कहा धन्यवाद

0
CBSE के OnMark पोर्टल में गड़बड़ी, बोर्ड ने एथिकल हैकर्स को कहा धन्यवाद
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE Board OnMark Portal: सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि इन खामियों को गंभीरता से लिया गया है और उन्हें ठीक करने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगातार काम कर रही है. बोर्ड के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि मामला केवल अफवाहों तक सीमित नहीं था, बल्कि कुछ तकनीकी कमजोरियों की पहचान वास्तव में हुई थी. हालांकि CBSE का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सिस्टम को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाया जा रहा है.

CBSE Board OnMark Portal: क्या है पूरा मामला?

OnMark पोर्टल CBSE के सेवा प्रदाता द्वारा संचालित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. हाल के दिनों में कुछ लोगों ने इस पोर्टल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हुईं, जिनमें दावा किया गया कि पोर्टल में ऐसी कमजोरियां हैं जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.

IIT और सरकारी एजेंसियों की टीम मैदान में

CBSE के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सरकार की विभिन्न एजेंसियों और IIT के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम इस पोर्टल की जांच कर रही है. इन एक्सपर्ट्स का काम सिस्टम की कमजोरियों की पहचान करना और उन्हें तुरंत दूर करना है.

बोर्ड ने यह भी बताया कि पोर्टल को अधिक सुरक्षित वातावरण में शिफ्ट करने और उसकी सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. यानी केवल खामियां बंद नहीं की जा रही हैं, बल्कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों, इसके लिए भी तैयारी चल रही है.

CBSE ने किया पोस्ट

साइबर सुरक्षा के मामलों में यह प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि कई बार एक कमजोरी को ठीक करने के बाद दूसरी संबंधित समस्या सामने आ सकती है. अपने बयान में CBSE ने उन जागरूक नागरिकों और एथिकल हैकर्स का भी धन्यवाद किया जिन्होंने जिम्मेदारी के साथ इन कमजोरियों की जानकारी साझा की.

यह भी पढ़ें- CBI में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा 

Previous article अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 308 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार
Next article बिहार में बिजली चोरी करने वालों के बुरे दिन होंगे शुरू, स्मार्ट प्रीपेड मीटर कंपनियों को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel