[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information ChatGPT से करें CBSE Board परीक्षा की तैयारी, ऐसे मिलेंगे 100% मार्क्स

ChatGPT से करें CBSE Board परीक्षा की तैयारी, ऐसे मिलेंगे 100% मार्क्स

0
ChatGPT से करें CBSE Board परीक्षा की तैयारी, ऐसे मिलेंगे 100% मार्क्स
CBSE एग्जाम टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

CBSE Board Exam Tips: CBSE ने 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया है. सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में काफी कम समय बचा है. ऐसे में सभी छात्र तैयारियों में जुट गए हैं. स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा की तैयारी नए-नए तरीके से कर रहे हैं. इसी में से एक तरीका है, चैट जीपीटी या फिर अन्य एआई टूल्स का इस्तेमाल करना. 

CBSE Board Exam Tips: एआई टूल्स की मदद से बोर्ड परीक्षा की तैयारी

जी हां, सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं हों या यूपीएससी परीक्षाएं, सभी की तैयारी के लिए एआई टूल्स (AI Tools For Board Exams) की मदद ली जा सकती है. अब तो कई परीक्षाओं के टॉपर्स ने भी ये बात कही है कि उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए ChatGPT की मदद ली थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि चैट जीपीटी की मदद से कैसे बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें. 

CBSE Board Exam Tips: ChatGPT की मदद से प्लान बनाएं 

सबसे पहले तो ChatGPT की मदद से प्लान बनाएं. अब इस डेली प्लान के हिसाब से पढ़ाई करें. आप ChatGPT को अपने कमजोर और स्ट्रॉन्ग प्वॉइंट्स बता सकते हैं. फिर एआई टूल्स आपके लिए उस हिसाब का प्लान तैयार कर देगा. ChatGPT की मदद से स्टूडेंट्स अपना टाइमटेबल बना सकते हैं. कौन सा विषय कब पढ़ना है, कौन-सा चैप्टर ज्यादा कठिन है, और किस हिस्से पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. 

CBSE Board Exam Tips: नोट्स बनाने और रिवीजन में मदद 

कई छात्र ChatGPT से अपने चैप्टर का शॉर्ट नोट्स बनवा लेते हैं. इससे लंबे नोट्स को याद करने की जरूरत नहीं पड़ती है. वहीं इसकी मदद से आप अपना रिवीजन वर्क भी पूरा कर सकते हैं. कुछ स्टूडेंट्स चैटजीपीटी से मॉक टेस्ट और क्विज भी तैयार करवाते हैं, जिससे एग्जाम पैटर्न की बेहतर समझ बनती है. 

CBSE Board Exam Tips: लैंग्वेज इम्प्रूवमेंट और आंसर राइटिंग प्रैक्टिस

जो छात्र इंग्लिश या हिंदी में अपनी आंसर राइटिंग स्किल्स को सुधारना चाहते हैं उनके लिए ChatGPT एक अच्छा टूल है. आप इसकी मदद से सैंपल आंसर और पैराग्राफ प्रैक्टिस कर सकते हैं. 

CBSE Board Exam Tips: Doubt Solver बन गया है ChatGPT

CBSE बोर्ड के छात्र अब किसी भी टॉपिक को समझने या कठिन सवालों के हल के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहे वह गणित के फॉर्मूले हों, विज्ञान के कॉन्सेप्ट या इंग्लिश ग्रामर की प्रैक्टिस, ChatGPT तुरंत जवाब देता है. इससे स्टूडेंट्स का समय बचता है और कॉन्सेप्ट क्लियर होता है. 

नोट: ChatGPT को बस एक माध्यम की तरह इस्तेमाल करें. किसी प्रकार की परेशानी पर अपने शिक्षकों से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस हुआ फेल, दूसरी ब्रांच ने मचाई धूम, 64 लाख का पैकेज

Previous article घाटशिला उपचुनाव में ओडिशा के सीएम ने मारी एंट्री, आज दो चुनावी जनसभा के जरिये करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Next article 4 November Top News: बिहार चुनाव में पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री…राजस्थान और तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, एक क्लिक में पढ़ें मंगलवार की टॉप 20 खबरें
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel