[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information Board Exam Tips: स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स, मिलेंगे 100 में 100 मार्क्स

Board Exam Tips: स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स, मिलेंगे 100 में 100 मार्क्स

0
Board Exam Tips: स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स, मिलेंगे 100 में 100 मार्क्स
CBSE बोर्ड एग्जाम टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Board Exam Tips: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं अगले साल यानी कि फरवरी महीने में 2026 में होगी. परीक्षा नजदीक है, ऐस में स्टूडेंट्स तैयारी में जुट गए हैं. छात्र तैयारी को लेकर रणनीति बना रहे हैं, जबकि स्कूल भी रिवीजन मोड में आ चुके हैं. बोर्ड परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही प्लानिंग, टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट प्रिपरेशन भी बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं, सीबीएसई परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Board Exam Tips: सिलेबस और पैटर्न को अच्छी तरह समझें

सीबीएसई हर साल सैंपल पेपर और सिलेबस अपनी वेबसाइट पर जारी करता है. सबसे पहले पूरा सिलेबस डाउनलोड (CBSE Board Sample Paper) करें और समझें कि किन चैप्टर्स पर ज्यादा फोकस करना है. परीक्षा पैटर्न को समझने से यह पता चलता है कि किस तरह के सवाल कितने मार्क्स के आते हैं. सैंपल पेपर और पिछले साल के पेपर जरूर हल करें

Board Exam Tips: नोट्स बनाएं और रिवीजन टाइमटेबल सेट करें

छोटे, आसान और बुलेट पॉइंट्स में खुद के नोट्स बनाएं. रिवीजन के लिए रोज 1-2 घंटे का टाइम फिक्स रखें. कठिन चैप्टर्स को छोटे-छोटे हिस्सों में पढ़ें ताकि याद रखना आसान हो. 

Board Exam Tips: फॉर्मूला, डायग्राम और मैप्स पर दें

स्टूडेंट्स साइंस, फिजिक्स, मैथमेटिक्स और जियोग्राफी जैसे विषयों में डायग्राम और मैप्स पर खास ध्यान दें. इनसे स्कोर बढ़ते भी हैं और गलती करने पर घटते भी हैं. ऐसे में फॉर्मूला शीट बनाएं और रोज 10 मिनट रिवाइज करें.

Board Exam Tips: हेल्दी रूटीन और माइंडसेट को बनाएं बैलेंस

नींद, हल्का व्यायाम और हेल्दी डाइट पढ़ाई के साथ जरूरी है. परीक्षा से पहले ज्यादा तनाव न लें, पॉजिटिव माइंडसेट स्कोर बढ़ाता है. हर 45-50 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें.

यह भी पढ़ें- CBSE Board Sample Paper 2026: 34 सवाल और सभी जरूरी, देखें बिजनेस स्टडीज का सैंपल पेपर

Previous article Aaj Ka Rashifal 29 November 2025: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा, कर्क-तुला और वृश्चिक-मीन के लिए कष्टकारी
Next article Trending Web Series on Netflix: हॉकिंस के वेक्ना से लेकर बड़ी दीदी तक, नेटफ्लिक्स पर इन वेब सीरीज ने मचाया गदर, देखें लिस्ट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel