[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE Board की वेबसाइट से स्टडी मैटेरियल कैसे लें, देखें सबसे आसान तरीका

CBSE Board की वेबसाइट से स्टडी मैटेरियल कैसे लें, देखें सबसे आसान तरीका

0
CBSE Board की वेबसाइट से स्टडी मैटेरियल कैसे लें, देखें सबसे आसान तरीका
CBSE Board के स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

CBSE Board 10th 12th Exam 2026: अगर आप CBSE बोर्ड के छात्र हैं और 10वीं या 12वीं की परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. अब आपको नोट्स या स्टडी मटेरियल के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स पर भटकने की जरूरत नहीं है. CBSE Board ने खुद अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी विषयों का स्टडी मटेरियल, सैंपल पेपर, सिलेबस और क्वेश्चन बैंक उपलब्ध करा दिया है. आइए जानते हैं कि आप इसे सबसे आसान तरीके से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE बोर्ड के स्टडी मटेरियल में सिलेबस, लेसन-वाइज नोट्स, सैंपल क्वेश्चन पेपर, प्रैक्टिस शीट्स और पिछले साल के पेपर्स शामिल होते हैं. साथ ही, नई शिक्षा नीति (NEP) के हिसाब से अपडेटेड कंटेंट भी दिया गया है. इससे छात्रों को परीक्षा के पैटर्न की पूरी समझ मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है.

CBSE Board Study Material ऐसे करें डाउनलोड

  • CBSE की वेबसाइट से स्टडी मटेरियल लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में cbseacademic.nic.in या cbse.gov.in खोलनी होगी.
  • होमपेज पर जाएं और “Academic Website” लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां “Study Material” या “Sample Question Paper” सेक्शन पर जाएं.
  • अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) और विषय चुनें.
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करें, और आपका मटेरियल PDF में तैयार है.

CBSE Board 10th 12th Exam 2026 Study Material Download Link

डिजिटल एजुकेशन में CBSE की पहल

CBSE अब छात्रों की पढ़ाई को डिजिटल रूप में आसान बनाने के लिए e-Content भी उपलब्ध करा रहा है. इसके लिए आप CBSE Academic Repository और Diksha App का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां वीडियो लेक्चर्स, क्विज और इंटरैक्टिव कंटेंट मौजूद है, जो सेल्फ-स्टडी करने वालों के लिए बहुत मददगार है.

अगर आप 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो CBSE की वेबसाइट को अपनी स्टडी डेस्टिनेशन बना लें. यहां जो मटेरियल दिया जाता है, वही पेपर पैटर्न और परीक्षा के हिसाब से सबसे सटीक होता है. हर हफ्ते वेबसाइट पर जाकर अपडेट्स देखें क्योंकि CBSE समय-समय पर नई जानकारी और संसाधन अपलोड करता रहता है.

यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर, ऐसे करें डाउनलोड

Previous article आचार संहिता के बावजूद पुसौली बाजार में लगा है पोस्टर
Next article पीडीसीए ने प्रतिभावान सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel