[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information शुरू हो गया CBSE 12वीं री-चेकिंग प्रोसेस, जानें कितनी लगेगी फीस

शुरू हो गया CBSE 12वीं री-चेकिंग प्रोसेस, जानें कितनी लगेगी फीस

0
शुरू हो गया CBSE 12वीं री-चेकिंग प्रोसेस, जानें कितनी लगेगी फीस
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE 12th Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन और री-चेकिंग का पोर्टल ऑफिशियल तौर पर शुरू कर दिया है. जो स्टूडेंट्स अपने बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट और नंबरों से संतुष्ट नहीं थे, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cbseit.in पर जाकर अपने मार्क्स की दोबारा जांच के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

सिर्फ स्पेसिफिक सवालों के लिए उठा सकते हैं आवाज

इस बार बोर्ड ने प्रक्रिया को और भी सटीक बनाने के लिए पर क्वेश्चन फीस का नियम पेश किया है. इसका उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स सिर्फ उन्हीं खास सवालों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं जिनमें उन्हें सच में गड़बड़ी लगती है. पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आप उन सवालों को चुन सकते हैं जिन्हें आप चैलेंज करना चाहते हैं. इसके साथ ही आपको बोर्ड की ऑफिशियल मार्किंग स्कीम के आधार पर अपनी ऑब्जर्वेशन भी अपलोड करनी होगी.

CBSE 12th Revaluation 2026: कितनी लगेगी फीस?

मार्क्स की दोबारा जांच के लिए बोर्ड ने दो अलग-अलग कैटेगरी तय की हैं. अगर आप सिर्फ पूरी आंसर बुक के नंबरों की दोबारा गिनती (Verification of Marks) करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको प्रति आंसर बुक 500 रुपये फीस देनी होगी. वहीं, अगर आप किसी खास सवाल का दोबारा मूल्यांकन (Re-evaluation) करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको प्रति प्रश्न 100 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी.

CBSE 12th Revaluation 2026: ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले सीबीएसई के री-चेकिंग पोर्टल cbseit.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Post Result Services या Verification & Revaluation सेक्शन खोलें. 
  • रोल नंबर और एडमिट कार्ड ID से लॉगिन करें. 
  • उसके बाद उस विषय की अपनी आंसर शीट की कॉपी के लिए अप्लाई करें, जिसकी आप जांच करना चाहते हैं.
  • आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • लास्ट में कंफर्मेशन पेज को डोनलोड करें और सेव करके रख लें. 

ध्यान रखने योग्य सबसे जरूरी बात

मार्क्स वेरिफिकेशन या री-चेकिंग के लिए सिर्फ वही छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने पहले अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया था और उसे प्राप्त कर चुके हैं. सीधे री-चेकिंग का विकल्प नहीं मिलता. इसलिए अपनी कॉपी आते ही उसमें टोटलिंग या चेकिंग की गड़बड़ी को अच्छे से चेक कर लें और समय रहते फीस भरकर अपना फॉर्म फाइनल करें.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन NEET UG परीक्षा की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, CBT मोड में नहीं होगा एग्जाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel