[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CBSE बोर्ड का सेकेंड एग्जाम 15 मई से, देखे पूरी डेटशीट

CBSE बोर्ड का सेकेंड एग्जाम 15 मई से, देखे पूरी डेटशीट

0
CBSE बोर्ड का सेकेंड एग्जाम 15 मई से, देखे पूरी डेटशीट
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

CBSE 10th Second Board: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में 10वीं का रिजल्ट जारी किया था. अब सीबीएसई ने 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी. यह उन छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है, जो अपने रिजल्ट से पूरी तरह खुश नहीं थे या जिनका किसी वजह से कंपार्टमेंट आ गया था. 10वीं की  दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी. यह उन सभी स्टूडेंट्स के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपनी मार्कशीट को बेहतर बनाना चाहते हैं.

CBSE 10th Second Board: परीक्षा की तारीख और समय का पूरा शेड्यूल

CBSE की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये एग्जाम सिर्फ एक हफ्ते तक यानी 15 मई से 21 मई के बीच ली जाएंगी. परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया है. यह एग्जाम पूरे 3 घंटे का होगा. 

किन छात्रों के लिए है यह दूसरा मौका

अक्सर छात्रों के मन में उलझन रहती है कि क्या हर कोई यह परीक्षा दे सकता है. यह एग्जाम खास तौर पर दो तरह के छात्रों के लिए है. पहले वो, जिन्हें किसी एक या दो सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट मिली है. दूसरे वो छात्र, जो पास तो हो गए हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उनके नंबर कम आए हैं और वे इम्प्रूवमेंट एग्जाम देकर अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं.

CBSE 10th Second Board: किस दिन कौन सी परीक्षा होगी? 

तारीखविषय का नाम
15 मई 2026गणित (Standard/Basic)
16 मई 2026इंग्लिश (Communicative/Language & Literature)
18 मई 2026साइंस  
19 मई 2026हिंदी (Course A/Course B), संस्कृत, क्षेत्रीय भाषाएं, संगीत, गृह विज्ञान और रिटेल
20 मई 2026पेंटिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
21 मई 2026सोशल साइंस

CBSE 10th Second Board Exam Date Sheet 2026 Check Here

तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

समय बहुत कम है, इसलिए अब पूरी किताब पढ़ने के बजाय पिछले सालों के पेपर (PYQs) सॉल्व करने पर ध्यान दें. इम्प्रूवमेंट वाले छात्र उन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करें, जहां आपके नंबर कटे थे. कंपार्टमेंट वाले स्टूडेंट्स  सबसे पहले उन चैप्टर्स को पढ़ें, जो आसान हैं और ज्यादा नंबर के आते हैं. लिखने की प्रैक्टिस जरूर करें ताकि 3 घंटे में पेपर आराम से पूरा हो सके.

यह भी पढ़ें: जल्द आएगा CBSE Board 12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel