[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CAT 2025 Notification OUT soon: कैट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जल्द, बढ़ सकती है फीस

CAT 2025 Notification OUT soon: कैट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जल्द, बढ़ सकती है फीस

0
CAT 2025 Notification OUT soon: कैट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जल्द, बढ़ सकती है फीस
CAT 2025 Notification

CAT 2025 Notification OUT: आईआईएम एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कैट 2025 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट नोटिस वायरल हो रहा है. इस नोटिस में कहा गया है कि IIM CAT 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से 21 आईआईएम में एडमिशन होगा.

CAT 2025 देश के 21 कॉलेजों में एडमिशन

देश के 21 आईआईएम संस्थानों में चलाए जा रहे पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट कैट 2025 का नोटिफिकेशन जारी होगा. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए यह तिथि संभव लग रही है. CAT 2025 की आवेदन प्रक्रिया IIM की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर शुरू होगी. उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि CAT 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू हो सकती है. हालांकि यह सूचना अभी औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है.

बढ़ सकती है एप्लीकेशन फीस

CAT Exam 2025 के लिए आवेदन शुल्क में इस बार बढ़ोतरी की संभावना है. पिछले वर्षों में सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन फीस 2500 रुपये था, जिसे अब 3000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के लिए फीस 1250 रुपये से बढ़ाकर 1300 रुपये किया जा सकता है. यह बदलाव छात्रों की जेब पर थोड़ा असर डाल सकता है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी करनी चाहिए.

CAT परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को क्वांटिटेटिव एबिलिटी, वर्बल एबिलिटी, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग जैसे सेक्शंस में अच्छी पकड़ बनानी होती है.

यह भी पढ़ें: बीपीएससी Teacher Job के लिए क्या पढ़ना चाहिए? जीके के ये 30 सवाल मजबूत करेंगे आपकी तैयारी

Previous article खुशखबरी: रांची में यहां बनेगा नया 3.5 किमी लंबा फ्लाईओवर, अक्टूबर से शुरू होगा निर्माण, टेंडर जारी
Next article WCL में भारत-पाक के बीच सेमीफाइनल हुआ तो, क्या शिखर धवन खेलेंगे? खुद गब्बर ने दिया जवाब
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel