[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information BSSC Inter Level Recruitment 2025: 23175 पोस्ट बंपर वैकेंसी, अप्लाई करने के लिए आज है लास्ट डेट

BSSC Inter Level Recruitment 2025: 23175 पोस्ट बंपर वैकेंसी, अप्लाई करने के लिए आज है लास्ट डेट

0
BSSC Inter Level Recruitment 2025: 23175 पोस्ट बंपर वैकेंसी, अप्लाई करने के लिए आज है लास्ट डेट
BSSC इंटर लेवल रिक्रूटमेंट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा निकाली गई Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की आज लास्ट डेट है. कैंडिडेट्स के पास आज रात 11:59 बजे तक का समय है. वहीं आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 18 दिसंबर 2025 तक का समय है. इस भर्ती के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में इंटर लेवल के 23,175 पद भरे जाएंगे.

Bihar BSSC Inter Level Recruitment Age Limit: यहां देखें आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तक तय की गई है, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी. पात्रता के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है.

Bihar BSSC Inter Level Recruitment Application Fees: आवेदन प्रक्रिया और शुल्क 

  • उम्मीदवारों को 100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा होगा. 
  • BSSC Inter Level Recruitment 2025: कैसे करें अप्लाई? 
  • आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com/  पर जाएं.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स जमा करें.  
  • 18 दिसंबर 2025 से पहले फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

BSSC Inter Level Recruitment 2025 Selection Process: देखें चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न इंटर लेवल पदों पर की जाएगी, जिनका वेतन पद के अनुसार अलग-अलग होगा. 

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में करियर का सुनहरा मौका

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 राज्य के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है. सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान पूरा कर लें. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BSSC पोर्टल से आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें पात्रता, पदों का विवरण और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए हैं.

एक बार पहले बढ़ाई गई है लास्ट डेट 

इससे पहले एक बार लास्ट डेट बढ़ाई जा चुकी है. जारी विज्ञापन के अनुसार, पहले 15-10-2025 से 27-11-2025 तक आवेदन करने की लास्ट डेट तय की गई थी. इसे बढ़ाकर 27-11-2025 से 18-12-2025 कर दिया गया है. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 25-11- 2025 तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 18-12- 2025 तक कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- SSC CGL टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां करें चेक

Previous article Bihar Railway Over Bridge: बिहार में 217 रेलवे फाटकों पर बनाये जायेंगे ROB, रेलवे मंत्रालय से मिली मंजूरी
Next article Dhurandhar में रणवीर-सारा के 20 साल के एज-गैप पर कास्टिंग डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- धुरंधर 2 आने पर लोगों को जवाब मिल जाएगा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel