[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information Bihar Board 10वीं-12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में करेक्शन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें सुधार

Bihar Board 10वीं-12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में करेक्शन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें सुधार

0
Bihar Board 10वीं-12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में करेक्शन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें सुधार
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (Bihar Board Class 10th Exam 2026)

BSEB Update: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब छात्र 9 अगस्त 2025 तक अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कर सकते हैं. यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जो वर्ष 2026 की BSEB परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. यहां सुधार करने के बारे में विस्तार से जानें.

BSEB Update: सुधार की सुविधा क्यों जरूरी है?

BSEB हर साल डमी पंजीकरण कार्ड जारी करता है ताकि छात्र अपने नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, लिंग, विषय और अन्य विवरणों में सुधार कर सकें. इससे यह सुनिश्चित होता है कि असली एडमिट कार्ड और मार्कशीट में कोई गलती न हो.

यह भी पढ़ें- IGNOU की पहली महिला वाइस चांसलर कौन हैं? प्रोफेसर Uma Kanjilal ने यहां से कंप्लीट की Higher Education

BSEB Update: क्या कर सकते हैं सुधार?

छात्र इन जानकारियों में सुधार कर सकते हैं:

  • छात्र का नाम
  • जन्म तिथि
  • माता और पिता का नाम
  • अभिभावक का नाम
  • जेंडर (Gender)
  • वर्ग/श्रेणी (Category)
  • विषय का चयन.

BSEB Update: कहां और कैसे करें सुधार?

  • डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है:
  • 10वीं कक्षा के छात्र: secondary.biharboardonline.com
  • 12वीं कक्षा के छात्र: seniorsecondary.biharboardonline.com
  • यह पोर्टल छात्रों के लिए ओपन है और 9 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगा. छात्र अपने स्कूल कोड, नामांकन संख्या आदि की मदद से लॉगिन कर सुधार कर सकते हैं.

BSEB Update: सुधार की अंतिम तारीख

सुधार की अंतिम तारीख 9 अगस्त 2025 है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सुधार प्रक्रिया को अंतिम समय पर टालने की बजाय समय रहते पूरा कर लें. अगर डमी कार्ड में कोई गलती छूट जाती है, तो उसका असर एडमिट कार्ड और परीक्षा परिणामों पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- JPSC Success Story 2025: धनबाद की सुदीती ने हासिल की जेपीएससी में 111वीं रैंक, DU से की है पढ़ाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel