[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information बिहार एसटीईटी के लिए इस दिन से भरें फॉर्म, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

बिहार एसटीईटी के लिए इस दिन से भरें फॉर्म, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

0
बिहार एसटीईटी के लिए इस दिन से भरें फॉर्म, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
BSEB STET के लिए आवेदन की तारीख

BSEB STET Exam 2025: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) द्वारा स्टेट टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं. हालांकि, हाल ही में बिहार एसटीईटी (BSEB STET) के आवेदन प्रारंभ होने की तिथि में बदलाव किया गया है. पहले यह आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली थी लेकिन टेक्निकल कारणों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया.

अब आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 से ऑनलाइन माध्यम से आरंभ होगी. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा. यहाँ से वे आवश्यक निर्देशों का पालन कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. इस प्रक्रिया में समय पर आवेदन करना बेहद आवश्यक है क्योंकि निर्धारित समयसीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

BSEB STET Exam 2025 Application: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर विजिट करना होगा.
  • उसके बाद ‘STET 2025 Apply Online’ लिंक पर क्लिक करना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियाँ सही-सही भरें.
  • दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • फॉर्म भरने के बाद फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

आवेदन की तारीख में बदलाव

बीएसईबी की ओर से 13 सितंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई कि आवेदन प्रक्रिया में देरी टेक्निकल कारणों से हुई है. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि नई आवेदन तिथियाँ जल्द ही घोषित की जाएंगी. इसलिए कैंडिडेट्स को लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहना चाहिए ताकि वे आवेदन प्रक्रिया के नए शेड्यूल के अनुसार समय पर आवेदन कर सकें.

बिहार एसटीईटी परीक्षा राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है जिसका उद्देश्य योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को चयनित करना है ताकि वे विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक के रूप में कार्य कर सकें. यह परीक्षा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक दोनों के लिए आयोजित की जाती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर तैयारी शुरू करें, पुराने पेपर हल करें और सही रणनीति अपनाकर परीक्षा की तैयारी करें.

यह भी पढ़ें: बिहार में MBBS में दाखिले के लिए राउंड 2 काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, इस तारीख तक भरें अपना Choice

Previous article Bihar Bijli: अब नहीं कटेगी बिजली, बिहार में यहां बनेगा पावर सब स्टेशन
Next article रोहित भाई उनका फायदा उठाएंगे… पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी से गदगद कैप्टन सूर्या, तारीफ में कहे ये 11 वाक्य
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel