[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 5 घंटे में 300 सवाल, गलत जवाब पर नहीं कटेंगे नंबर, देखें बिहार एसटीईटी का एग्जाम पैटर्न

5 घंटे में 300 सवाल, गलत जवाब पर नहीं कटेंगे नंबर, देखें बिहार एसटीईटी का एग्जाम पैटर्न

0
5 घंटे में 300 सवाल, गलत जवाब पर नहीं कटेंगे नंबर, देखें बिहार एसटीईटी का एग्जाम पैटर्न
BSEB STET 2025 Exam (सांकेतिक फोटो)

BSEB STET 2025: बिहार बोर्ड की तरफ से Bihar State Teacher Eligibility Test यानी BSEB STET 2025 के लिए जारी हो चुका है. यह परीक्षा बिहार में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के माध्यम से योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन किया जाता है ताकि वे सरकारी विद्यालयों में शिक्षक के पद पर नियुक्त हो सकें. इस परीक्षा में सफलता पाने के बाद ही सरकारी शिक्षक बनने का रास्ता साफ होता है.

BSEB STET 2025 Application: कैसे करें अप्लाई?

BSEB STET 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा. वेबसाइट के होम पेज पर “Online Apply” विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अगला पेज खुलेगा, जहाँ “Secondary Teacher Eligibility Test” का लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है. इसमें सबसे जरूरी दस्तावेज हैं:

  • मैट्रिक (10th) की मार्कशीट, जो जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में काम आती है.
  • इंटर (12th) की मार्कशीट.
  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट.
  • पोस्ट ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट (यदि लागू हो).
  • BEd सर्टिफिकेट.
  • अन्य शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र (यदि हो तो).
  • आवासीय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो).

एग्जाम पैटर्न – पेपर 1

BSEB STET 2025 की परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाती है. पहला पेपर प्राथमिक शिक्षक पद के लिए होता है यानी क्लास I से V के लिए. इसमें कुल 150 प्रश्न होते हैं और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होते हैं. कुल अंक भी 150 होते हैं, हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है. परीक्षा की समय अवधि 2.5 घंटे (150 मिनट) होती है. पेपर 1 के मुख्य विषय होते हैं:

  • Child Development
  • Language I & II
  • Mathematics
  • Environmental Studies

एग्जाम पैटर्न – पेपर 2

पेपर 2 माध्यमिक शिक्षक पद के लिए होता है यानी क्लास VI से VIII के लिए. इसमें भी कुल 150 प्रश्न होते हैं और प्रश्न प्रकार MCQ होता है. कुल अंक 150 होते हैं. समय अवधि 2.5 घंटे (150 मिनट) ही निर्धारित की जाती है. पेपर 2 में पूछे जाने वाले मुख्य विषय हैं:

  • Child Development
  • Language I & II
  • Subject-specific (Science / Social Science / Mathematics)

ऐसे में BSEB STET की पूरी परीक्षा कुल 5 घंटे की होती है, जिसमें दोनों पेपर मिलाकर 300 सवाल होते हैं. यह परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (MCQs) होती है और इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होता. इसका उद्देश्य शिक्षण क्षेत्र में सही और योग्य उम्मीदवारों का चयन करना होता है ताकि वे बिहार के सरकारी विद्यालयों में कार्य कर सकें.

यह भी पढ़ें: Bihar STET 2025: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन और देखें शेड्यूल

Previous article पटना में त्योहारों के दौरान रात में भी अलर्ट रहेंगे सफाई कर्मी, इस इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से होगी निगरानी
Next article Bihar Teachers News: शिक्षकों के फोन से परेशान हुए ACS बी राजेंदर, शिक्षा विभाग ने लगाया रात में कॉल पर बैन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel