[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information BSEB STET 2025: बिहार एसटीईटी की आवेदन तिथि नजदीक, इस दिन से पहले कर दें Apply

BSEB STET 2025: बिहार एसटीईटी की आवेदन तिथि नजदीक, इस दिन से पहले कर दें Apply

0
BSEB STET 2025: बिहार एसटीईटी की आवेदन तिथि नजदीक, इस दिन से पहले कर दें Apply
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (BSEB STET 2025)

BSEB STET 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org या वैकल्पिक पोर्टल secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आप आवेदन तिथि और एग्जाम के बारे में विस्तार से जानें.

BSEB STET 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन?

BSEB STET 2025 के लिए एप्लिकेशन अभी शुरू हैं. जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो वह जल्द ही अप्लाई कर दें क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 तय की गई है. आवेदन संबंधित पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं.

BSEB STET 2025: परीक्षा का पैटर्न

STET 2025 में दो पेपर होंगे-

  • पेपर-I (Secondary Level): कक्षा 9 से 10 के लिए शिक्षक बनने वालों के लिए.
  • पेपर-II (Senior Secondary Level): कक्षा 11 से 12 के लिए शिक्षक बनने वालों के लिए.

BSEB STET 2025: योग्यता (Eligibility)

  • Secondary Level (Paper-I): ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ B.Ed में कम से कम 50% अंक. BA-B.Ed या BSc-B.Ed जैसी इंटीग्रेटेड डिग्री वाले भी पात्र हैं.
  • Senior Secondary Level (Paper-II): पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ B.Ed और दोनों में न्यूनतम 50% अंक.
  • आयु सीमा: अधिकतम आयु 37 वर्ष. महिलाओं, BC और MBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, SC/ST को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी.

BSEB STET 2025: आवेदन शुल्क

  • General/EWS/BC: 960 (एक पेपर), 1440 (दोनों पेपर)
  • SC/ST: 760 (एक पेपर), 1140 (दोनों पेपर)
  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है.

BSEB STET 2025: आवेदन प्रक्रिया (Steps to Apply)

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें.
  • OTP के जरिए यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं और लॉगिन करें.
  • शैक्षिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें, पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड में) अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रीव्यू लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

इसे भी पढ़ें- RPSC AE City Slip 2025: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड और शेड्यूल देखें

इसे भी पढ़ें- SSC MTS Admit Card 2025: एसएससी एमटीएस के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? यहां देखें Exam डिटेल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel