[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information BSEB Exam: इंटर परीक्षा के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, देखें अन्य डिटेल 

BSEB Exam: इंटर परीक्षा के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, देखें अन्य डिटेल 

0
BSEB Exam: इंटर परीक्षा के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, देखें अन्य डिटेल 
बिहार बोर्ड एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BSEB Exam Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2025-27 में इंटर (कक्षा 11वीं) में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तारीखें घोषित कर दी हैं. जो छात्र 11वीं में दाखिला ले रहे हैं, वे 21 सितंबर 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित सीटों पर नामांकित नियमित और स्वतंत्र कोटि के सही अभ्यर्थियों का ही सूचीकरण किया जाएगा. बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि इस प्रक्रिया में किसी तरह की चूक या त्रुटि न हो, क्योंकि बाद में किसी प्रकार के संशोधन या परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी.

BSEB Exam Registration: आवेदन की प्रक्रिया

विद्यालयों के प्रधान 21 सितंबर तक बोर्ड की वेबसाइट biharboardexam.com से आवेदन पत्र डाउनलोड कर छात्रों को इसकी दो प्रतियां उपलब्ध कराएंगे. इसके बाद छात्रों द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों के आधार पर विद्यालय प्रधान समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे.

अगर किसी कारण से 21 सितंबर तक शुल्क जमा करने के बावजूद आवेदन पूरा नहीं हो पाया है, तो ऐसे संस्थानों को 24 सितंबर तक संशोधन कर ऑनलाइन आवेदन भरने और शुल्क जमा करने की सुविधा दी जाएगी.

BSEB Exam Registration Fees: शुल्क का विवरण

नियमित कोटि के विद्यार्थियों के लिए शुल्क 515 रुपये का शुल्क तय किया गया है. वहीं स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए 915 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं अन्य बोर्ड से 10वीं पास छात्रों के लिए शुल्क 715 रुपये है. अन्य बोर्ड से पास हुए स्वतंत्र कोटि के छात्रों को 1115 रुपये शुल्क देना होगा.

BSEB Exam Registration Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025

संशोधित ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन व शुल्क जमा करने की तिथि: 24 सितंबर 2025

बिहार बोर्ड ने सभी विद्यालय प्रधानों से अपील की है कि समय पर सूचीकरण सुनिश्चित करें, ताकि आगामी इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए छात्रों की उपस्थिति में कोई समस्या न आए. वहीं छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो इसकी जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानों की है.

यह भी पढ़ें- नजदीक है Clerk भर्ती परीक्षा, देखें मार्किंग स्कीम

Previous article August Phool Ke Pakode: जितिया व्रत में क्यों बनाए जाते हैं अगस्त फूल के पकोड़े? जानिए धार्मिक और सेहतमंद कारण
Next article लेट ITR फाइलिंग पर लगेगा जुर्माना, बढ़ेगा ब्याज और खो देंगे कई टैक्स लाभ
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel