[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information BPSC Prelims 2025: 13 सितंबर को प्रीलिम्स, प्रवेश पत्र में ये डिटेल जरूर करें चेक, नहीं तो होगी दिक्कत

BPSC Prelims 2025: 13 सितंबर को प्रीलिम्स, प्रवेश पत्र में ये डिटेल जरूर करें चेक, नहीं तो होगी दिक्कत

0
BPSC Prelims 2025: 13 सितंबर को प्रीलिम्स, प्रवेश पत्र में ये डिटेल जरूर करें चेक, नहीं तो होगी दिक्कत
BPSC Prelims 2025

BPSC Prelims 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का इंतजार खत्म होने जा रहा है. आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें साफ किया गया है कि यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को राज्यभर में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. इस बार परीक्षा 37 जिलों में बनाए गए 912 परीक्षा केंद्रों पर होगी. आयोग ने खास तौर पर परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड में मौजूद बारकोड को ध्यान से जांचने की हिदायत दी है, क्योंकि इसके बिना प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा. साथ ही आज 11 सितंबर से उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड पर जाकर परीक्षा केंद्र का नाम और कोड देख सकेंगे.

11 सितंबर से दिखेगा परीक्षा केंद्र का नाम

बीपीएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार आज 11 सितंबर 2025 से अपने डैशबोर्ड पर जाकर परीक्षा केंद्र का नाम और कोड देख सकते हैं. पहले जारी ई-एडमिट कार्ड में सिर्फ परीक्षा शहर का नाम दिया गया था, लेकिन अब परीक्षा केंद्र की पूरी डिटेल उपलब्ध करा दी जाएगी.

एडमिट कार्ड में बारकोड जरूर देखें

आयोग ने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनके रोल नंबर के साथ बारकोड स्पष्ट रूप से छपा हो. अगर बारकोड साफ दिखाई नहीं देगा तो एडमिट कार्ड अमान्य माना जा सकता है और प्रवेश नहीं मिलेगा.

परीक्षा का समय और जरूरी नियम

  • परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी.
  • उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा. उसके बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा.
  • एडमिट कार्ड के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लाना जरूरी है.
  • उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति भी साथ रखनी होगी.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • लॉगिन करने के बाद My Account सेक्शन पर क्लिक करें.
  • संबंधित विज्ञापन पर जाकर Admit Card के सामने View/Download पर क्लिक करें.
  • डाउनलोड किए गए ई-एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का जिला और बारकोड जरूर जांच लें.
  • आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और सभी निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: BPSC Prelims GK 2025: बीपीएससी परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी, पेपर में बार-बार पूछे जाने वाले ये सवाल याद कर लें

Previous article बिहार में मिड डे मील में छिपकली: खाना खाकर 62 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, डीपीओ और बीईओ से मांगा गया जवाब
Next article BPSC 71वीं परीक्षा में ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे बाहर
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel