[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा जुलाई में, TRE 4 पर सस्पेंस बरकरार, देखें नया कैलेंडर

बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा जुलाई में, TRE 4 पर सस्पेंस बरकरार, देखें नया कैलेंडर

0
बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा जुलाई में, TRE 4 पर सस्पेंस बरकरार, देखें नया कैलेंडर
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BPSC Calendar 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से नया कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है. इस कैलेंडर (BPSC Calendar 2026) में कई बड़ी परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई है. इसमें BPSC 70वीं, 71वीं और 72वीं तीनों परीक्षाओं की तारीख दी गई है. कई भर्तियों के लिए पोस्ट की डिटेल्स नहीं बताई गई है.

BPSC Calendar 2026 में बड़ी परीक्षा की डिटेल्स

BPSC Integrated CCE 70th परीक्षा के तहत कुल 2035 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025 को हुई थी, जबकि मेंस परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई और फाइनल रिजल्ट अप्रैल या मई 2026 में आने की संभावना है.

BPSC Integrated CCE 71st परीक्षा में कुल 1298 पद शामिल हैं, जिसकी प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को होगी और मेंस परीक्षा अप्रैल 2026 में संभावित है, जबकि इंटरव्यू की तारीख अभी तय नहीं की गई है. वहीं, 33rd Judicial Services परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 मई 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें कुल 173 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

BPSC Calendar 2026 यहां चेक करें

BPSC 72nd Exam: कब होगी 72वीं कंबाइंड परीक्षा?

बीपीएससी की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, बिहार में 72वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 को होगा. हालांकि, इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है. साथ ही इसमें कितने पोस्ट होंगे इसकी भी कोई डिटेल्स नहीं है.

BPSC TRE 4 पर सस्पेंस

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. नए कैलेंडर में शिक्षक भर्ती सेशन 4 (BPSC TRE 4) को लेकर कोई डिटेल्स नहीं दी गई है. हालांकि, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर जैसे पदों पर भर्ती परीक्षा की डिटेल्स दी गई है. साथ ही Simultala Residential School, Jamui में Secondary और Higher Secondary Teacher भर्ती के लिए मेंस परीक्षा 17 और 18 जून 2026 को हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Previous article निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना होगा
Next article पाकिस्तान पहुंचे World Bank प्रमुख Ajay Banga, रखते हैं ये बड़ी-बड़ी डिग्रियां 
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel