[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information BPSC AEDO परीक्षा रद्द, 32 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

BPSC AEDO परीक्षा रद्द, 32 अभ्यर्थियों पर लगा बैन

0
BPSC AEDO परीक्षा रद्द, 32 अभ्यर्थियों पर लगा बैन
सांकेतिक फोटो (Canva)

BPSC AEDO Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों और अभ्यर्थियों द्वारा ब्लूटूथ और अन्य माध्यमों से कदाचार करने की कोशिश की गई. जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण इन मामलों को पकड़ लिया गया. इस मामले में FIR दर्ज की गई है और संबंधित लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

32 अभ्यर्थी हुए बैन

इस पूरे मामले में 32 अभ्यर्थियों को दोषी पाया गया है. इन पर परीक्षा (BPSC AEDO Exam 2026) में गड़बड़ी करने और साजिश रचने का आरोप है. आयोग ने इन सभी उम्मीदवारों को आने वाली परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है. BPSC ने कहा है कि यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

BPSC AEDO Exam के लिए नोटिस

पेपर लीक की खबरों को बताया गलत

सोशल मीडिया और कुछ खबरों में पेपर लीक की बात सामने आई थी, लेकिन आयोग ने साफ किया है कि जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है. किसी भी प्रश्न पत्र या उसकी सीरीज के लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है. आयोग ने कहा कि कुछ केंद्रों पर ही गड़बड़ी की कोशिश हुई थी, जिसे समय रहते रोक लिया गया.

नई तारीखों का इंतजार

आयोग ने जानकारी दी है कि 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की सभी 9 पालियों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 23 अप्रैल 2026 को होने वाली सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: CBSE की वेबसाइट देखिए, जानिए क्या इस हफ्ते आएगा 12वीं का रिजल्ट

Previous article लड़की के प्रेमी ने शादी रुकवाने के लिए दूल्हे के पिता पर चलवाई गोली, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Next article कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC, क्या रुक जायेगी मतगणना?
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel